Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

माँ बंजारी धाम: श्रद्धा का अद्भुत केन्द्र : बुजुर्ग लोगों का कहना है करीब तीन सौ वर्ष पूर्व यहाँ बंजारों ने माँ बगलामुखी स्वरूप की स्थापना की थी

Aditi News Team

Sat, Sep 27, 2025

माँ बंजारी धाम: श्रद्धा का अद्भुत केन्द्र

गाडरवारा की कोचर कॉलोनी स्थित माँ बंजारी धाम आज पूरे नगर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा और शक्ति का प्रमुख केन्द्र बन चुका है। मान्यता है कि यहाँ साक्षात् सिद्ध शक्ति पीठ का वास है और माँ का ध्यान मात्र करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं।

बुजुर्ग लोगों का कहना है करीब तीन सौ वर्ष पूर्व यहाँ बंजारों ने माँ बगलामुखी स्वरूप की स्थापना की थी। लंबे समय तक उपेक्षित रहने के बाद यह मठ आज अनगिनत श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था का केंद्र है। मंदिर के कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा बताते हैं कि इस धाम से जुड़े अनेक बड़े-बड़े चमत्कार समय-समय पर लोगों ने अनुभव किए हैं। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित शिवकुमार शास्त्री का कहना है कि "माँ के चरणों में जिसने भी सच्चे मन से माथा टेका है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा।"

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञान कोचर, व्यवस्थापक श्रीकांत मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल और अनिल चौरसिया ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए इसे "जीवंत आस्था का केन्द्र" बताया। नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, जो यहीं कोचर कॉलोनी में निवासरत हैं, उन्होंने भी माँ बंजारी की अद्भुत कृपा का साक्षात अनुभव करने की बात कही।

दोनों नवरात्रों में यहाँ भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। दीपों की पंक्तियाँ, घंटियों की गूंज और "जय माँ बंजारी" के उद्घोष से वातावरण आलोकित हो उठता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माँ बंजारी सबकी मनोकामना पूर्ण करती हैं और यही विश्वास इस धाम को आस्था का अनुपम केन्द्र बनाता है।

Tags :

गाडरवारा

बंजारी माता

जरूरी खबरें