Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नगर में अवैध वसूली का आरोप : पूर्व जिलाध्यक्ष अहिरवार ने उठाई आवाज़

Aditi News Team

Sat, Sep 27, 2025

नगर में अवैध वसूली का आरोप

पूर्व जिलाध्यक्ष अहिरवार ने उठाई आवाज़

सालीचौका

नगर क्षेत्र में सवारी ऑटो मालवाहक वाहन चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है ।

जो अब लगातार गहराता जा रहा है और सुर्खियों में बना हुआ है।

चालकों का आरोप है कि रोज़ाना उनसे जबरन पैसे वसूले जाते हैं और विरोध करने पर उन्हें मारपीट लड़ाई झगड़े वाहन नुकसान की धमकी दी जाती है।

इस मामले पर अब अहिरवार समाज संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल अहिरवार ने भी कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने कहा कि गरीब और मेहनतकश वर्ग पर इस तरह का आर्थिक बोझ सरासर अन्याय है।

वसूली करने वाले लोग प्रशासन और कुछ सफेदपोशों छुटभैय्याओ की आड़ लेकर खुलेआम चालकों का शोषण कर रहे हैं।

बृज लाल ने पीड़ितों सहित इस संदर्भ में विषयगत पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की है।

मामला अब गाडरवारा पुलिस के पास पहुँचा है,जहाँ अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

लगभग दो साल पहले भी एक ऑटोचालक के साथ मारपीट और वसूली के लेकर ऐसा ही मामला संज्ञान में आया था लेकिन फिर वही ढांक के तीन पात।

अब आगे क्या होगा ये देखा जायेगा।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं और मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाये।

चालकों ने चेतावनी दी है

कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

साथ ही सभी वाहन चालक परिवारिकजनों सहित सड़क पर अनसन करेंगे।।

Tags :

सालीचौका

जरूरी खबरें