Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

जो सबमें है और जिसमें सब है वही कन्हैया है - स्वामी गोपालानंद सरस्वती : "गो नवरात्रि अनुष्ठान मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में

Aditi News Team

Sat, Sep 20, 2025

जो सबमें है और जिसमें सब है वही कन्हैया है - स्वामी गोपालानंद सरस्वती

"गो नवरात्रि अनुष्ठान मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर के शीतल आश्रम में देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून के मंगल परिवार के मुख्य यजमानतत्व में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं गोपाल परिवार संघ के संरक्षक एवं संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज के मुखारविंद से चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद गो भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर स्वामीजी ने कन्हैया की बाल लीलाओं के अवसर बताया कि जब जब भी इस धरा में संकट आता है तो भगवान स्वयं प्रगट होते है ,जिसमें गोमाता की विशेष भूमिका होती है और गोमाता की करुणा पुकार से प्रभु भूलोक में अवतरित होकर स्वयं लीला प्रस्तुत करके हमे यह संदेश देते है कि आप मेरी शरण में आ जाइए बाकि सारी चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए अर्थात इस चराचर जगत में जो सबमें है और जिसमे सब है वही तो कन्हैया है ।

स्वामीजी ने बताया कि हमारे धर्म ग्रन्थों में एवं देवी भागवत पुराण में गो नवरात्रि का उल्लेख है और गो नवरात्रि रूपी नो दिवसीय अनुष्ठान जो दीपावली के दूसरे दिन से प्रारम्भ होकर गोपाष्टमी के बाद नवमी तक होता है,उसे पयवृत के साथ गोपुष्ठी यज्ञ एवं सुरभि मंत्र का जाप किया जाएं तो भगवती गोमाता की विशेष कृपा इस अनुष्ठान से होती है और इस बार का गो नवरात्रि अनुष्ठान मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र के आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर श्रीगोधाम महातीर्थ बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 को श्रीगोपाल परिवार संघ एवं श्रीकृष्णयोगेश्वर श्रीगोधाम महातीर्थ बरगडी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा जिसमें गो पुष्टि यज्ञ,सुरभि संकीर्तन,ग्वाल प्रशिक्षण एवं ग्वाल संत स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से नो दिवसीय गो कृपा कथा का आयोजन होगा जिसके लिए श्री कृष्ण योगेश्वर श्रीगोधाम महातीर्थ बरगडी के अध्यक्ष नारायण सिंह टीपूखेड़ा,रामलाल बरखेड़ा, नरेन्द्र उपाध्याय एवं श्रीराम शर्मा झारड़ा ने तीर्थराज पुष्कर के अधिपति जगतपिता ब्रह्मा जी महाराज की साक्षी में पूज्य स्वामी गोपालानन्द जी महाराज सहित सम्पूर्ण श्री गोपाल परिवार संघ को गो नवरात्रि अनुष्ठान के लिए स्वीकृति ली और पूज्य महाराज जी ने देश के सभी गो सेवकों को गो नवरात्रि में पधारने के लिए आमंत्रित किया ।

षष्ठम दिवस पर श्रीराम कथा वक्ता सत्यगोपाल जी महाराज, संन्यास आश्रम से बबीतानंद जी महाराज,दरियाव रामस्नेही आश्रम से हरजीराम जी महाराज,श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी (आगर मालवा) मध्यप्रदेश के पदाधिकारी , नगर पालिका चेयरमैन कमल जी पाठक, वाइस चेयरमैन अरुण जी पाराशर,पार्षद घनश्याम जी भाटी एवं पार्षद धीरज जी जादम, पुष्कर स्थित सिद्धेश्वर गोशाला एवं श्रीपुष्करराज गोशाला समिति के पदाधिकारियों सहित, सहित देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों गो भक्तों एवं माता बहिनों ने भाग लिया अन्त में यजमान परिवार ने श्रीमद भागवत की आरती के बाद सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया ।

श्रीमद गो भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं यज्ञ 21 सितम्बर सर्वपितृ देवकार्य अमावस्या रविवार को होगा ।

Tags :

"गो नवरात्रि अनुष्ठान मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में

जरूरी खबरें