Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

गो नवरात्रि महामहोत्सव संबंधित सारी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा : गो नवरात्रि महामहोत्सव के शुभारंभ की पूर्व दिवस 21 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा

Aditi News Team

Fri, Oct 17, 2025

गो नवरात्रि महामहोत्सव के शुभारंभ की पूर्व दिवस 21 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा

आगर-बडौद/17 अक्टूबर,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव की तैयारी बैठक सोमेश्वर महादेव मंदिर झारड़ा के महंत पूज्य पूर्णानंद जी भारती एवं ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मचारी एकलव्य गोपाल जी महाराज के पावन सानिध्य एवं गोशाला अध्यक्ष नारायण सिंह टिपूखेड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक में गो नवरात्रि महामहोत्सव संबंधित सारी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संबंधित अलग अलग विभागों की जिम्मेदारी देकर अपने अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा कर अपने विभाग की सभी व्यवस्थाएं 20 अक्टूबर से पूर्व पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई और गो नवरात्रि की पूर्व संध्या 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 02 बजे श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर बनोटी से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी पर पहुंचेगी और कलशयात्रा के बाद गोशाला में 1100 दीपक से दीपदान होगा और 22 अक्टूबर को प्रातः 06 बजे प्रभात फेरी,प्रातः 07 गो पूजन,प्रातः08 बजे से 11 बजे तक गो पुष्टि महायज्ञ , दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा होगी उक्त कार्यक्रम 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नियमित चलेगा तथा

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो नवरात्रि महामहोत्सव संबंधित सारी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा

गो नवरात्रि महामहोत्सव के शुभारंभ

जरूरी खबरें