Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

हाईवा मय रेत के जप्त : चोरी से हाईवा में रेत लोड कर बेचने वाले हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक गिरफ्तार,

Aditi News Team

Thu, Jan 15, 2026

चोरी से हाईवा में रेत लोड कर बेचने वाले हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक गिरफ्तार,

हाईवा मय रेत के जप्त

थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 13-1-26 की शाम पाटन वायपास से चुंगी नाका तरफ से बिना नम्बर का हाईवा जिसमें रेत लोड है जाते दिखा हाईवा को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटू बर्मन पिता गुलई बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी माल कछार थाना शहपुरा बताया, जिससे हाईवा में लोड रेत के संबंध में पूछने पर कोई भी दस्तावेज नहीं होना बताया तथा हाईवा मालिक आशीष सिहं उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ठूठा रमखिरिया थाना शहपुरा के कहने पर चोरी से भड़पुरा से रेत भरकर बेचने हेतु लाना बताया, आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा मय रेत के जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, 4/21 खान खनिज अधिनियम एवं धारा 53 गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी हाईवा चालक छोटू बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी मालकछार थाना शहपुरा एवं हाईवा मालिक आशीष सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ठूठा रमखिरिया थाना शहपुरा को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- चोरी से हाईवा में रेत लोड कर बेचने के कारोबार में लिप्त हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक राहुल, अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें