Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

सांसद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल प्रतियोगिता की बैठक की : सांसद खेल प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी- अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा

Aditi News Team

Wed, Sep 17, 2025

सांसद खेल प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी- अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा

सांसद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल प्रतियोगिता- 2025 की बैठक ली

नरसिंहपुर।सांसद चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 की खेल स्पर्धा में युवाओं को अपनी- अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर से शुरू होकर ब्लॉक, विधानसभा और जिले में लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो- खो, रस्साकसी इत्यादि जैसे खेलों को शामिल किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता में नागरिकों के साथ- साथ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। सांसद श्री सिंह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, श्री रामसनेही पाठक सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक में सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं को बहुत महत्व दिया जा रहा है। भारत देश में वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के तहत अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि जिले में सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के तहत ग्रामीण स्तर से खेल प्रतियोगिताओं का प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चे और नागरिक दोनों शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीयन प्रारंभ है। जिससे इस खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिससे बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।

Tags :

नरसिंहपुर

सांसद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल प्रतियोगिता- 2025 की बैठक ली

जरूरी खबरें