Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

आतंकवादी नहीं आनंदवादी बनकर गोमाता को बचाना होगा, ग्वाल सन्तश्री : गरोठ में चार दिवसीय गो सम्मान आह्वान अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

गरोठ में चार दिवसीय गो सम्मान आह्वान अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ

आतंकवादी नहीं आनंदवादी बनकर गोमाता को बचाना होगा, ग्वाल सन्तश्री

गरोठ(मन्दसौर)/ 22 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा के तृतीय दिवस के अवसर पर भारत के पूज्य संतो के सानिध्य में चार दिवसीय गो सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ हुआ जो 25 जनवरी 2026 तक चलेगी ।

कार्यशाला के प्रथम द्वितीय सत्र में गो सम्मान आह्वान अभियान में देश के विभिन्न राज्यों में लगे गो प्रचारकों का अनुभव कथन हुआ ।

तृतीय सत्र में संतो ने बताया कि हमने गोमाता को मां तो माना है लेकिन उन्हें सम्मान देना भूल गए है क्योंकि जिस गोमाता की सेवा के लिए साक्षात भगवान ने राम कृष्ण के रूप में मानव जीवन में जन्म लेकर गोमाता की सेवा की है आज देवताओं की देवता भगवती गोमाता भूख के कारण अपने प्राण त्याग रही है क्योंकि गायमाता को हमने दूध देने वाला पशु मान बैठे है, जबकि गायमाता दूध के लिए नहीं बल्कि जन्म से लेकर मरण तक अपने जीवन को शुद्ध करने के लिए होती है और धर्म को जीवित रखने के लिए बेल(नन्दी) की आवश्यकता होती है लेकिन मैकाले मानस पुत्रों ने श्वेत एवं हरित क्रान्ति के नाम से हमारे भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा है जिसके तहत गाय के नाम से जर्सी एवं होलिस्टन जैसे पूतना पशु को दूध का माध्यम बना दिया है और ट्रैक्टरों के कारण बैल निरूपयोगी हो गए और आज वे कसाई के चंगुल में फंसकर अपने प्राण गवां रहें है और काले अंग्रेजों के इस षड्यंत्र के कारण आज भारत से गोमाता घटी है और जहां जहां गाय घटी है वहां वहां सनातन कमजोर हुआ है और सनातन को बचाना है तो गोमाता को बचाना होगा ।

संतो ने कहा कि सनातन को बचाना है तो गोमाता को बचाना होगा और गोमाता को बचाने के लिए गोमाता को सम्मान दिलवाने की आवश्यकता है और उसके लिए हमारी एवं सरकार दोनों की अहम भूमिका है क्योंकि जहां सम्मान होता है, वहां सेवा एवं सुरक्षा दोनों होती है , इसलिए सबसे पहले हमने जो गोचर पर कब्जा किया हुआ है उसे मुक्त करना होगा साथ ही सरकार गायमाता को पशु सूची से बाहर निकाल कर गोमाता को सम्मान जनक पद पर स्थापित करें क्योंकि गाय नहीं रहेगी तो सनातन नहीं रहेगा और सनातन नहीं रहा तो भारत नहीं रहेगा ।

गो कृपा कथा के तृतीय दिवस पर बुढ़नपुर से नारायण सिंह, पुर सिंह,भगवान सिंह ,शंभू सिंह एवं अर्जुन सिंह

डाकनी ग्राम की समस्त महिला मंडल ,ग्राम बरडिया इस्तमुरार से अशोक गौड़ ठेकेदार परिवार की और से एवं श्री रमेश शर्मा,अनूप शर्मा,सोनू शर्मा समस्त मारवाडा सुथार परिवार की तरफ से भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई गई और कथा यजमान ठाकुर करण सिंह के सुपुत्र गुमान सिंह,नारायण सिंह,अर्जुन सिंह एवं गोपाल सिंह के परिवार ने चुनरी यात्रा के मनोरथियों एवं क्षेत्र के गो प्रेमी अतिथि

रविप्रतापसिह बुन्देला (RSS प्रचारक )

प्रवासी समुदाय मालवा प्रान्त

डा प्रताप सिह जी परिहार,

विभाग गौ सेवा प्रमुख, राजेन्द्र गंधर्व जिला बौद्धिक प्रमुख,नेपाल सिंह ढोढर

वीरेंद्र सिंह लोटिया,गोपाल सिंह ,उदय सिंह ,प्रधान सिंह अमरपुरा,राधेश्याम रत्नावत सर,गोकुल प्रसाद शर्मा,राज बहादुर सिंह, रूपुरा ,राजू भाई भलवारा

श्याम सेठिया आदि का बहुमान किया और अन्त में भगवती गोमाता की आरती के बाद कथा द्वितीय दिवस की कथा का समापन हुआ । कार्यशाला के चतुर्थ एवं पंचम सत्र में गो सम्मान आह्वान की कार्ययोजना पर सभी संतो एवं गो सेवकों ने मंथन किया।

गौरतलब है कि ब्रज मंडल के पूज्य संतो द्वारा संपूर्ण भारत में 27 अप्रैल 2026 को *गो सम्मान दिवस* के रूप में मनाया जाएगा उसके लिए सम्पूर्ण भारत के गो प्रेमी संत एवं गो प्रेमियों की चार दिवसीय कार्यशाला 22 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक मंगलम रिसॉर्ट गरोठ में गो सम्मान आह्वान अभियान की कार्यशाला चल रही है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गरोठ में चार दिवसीय गो सम्मान आह्वान अभियान

जरूरी खबरें