Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

नवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहें 9 दिवसीय श्री गो संरक्षण महायज्ञ : कोट वालो के बजाय लंगोट वाले ही गोमाता को बचा सकते है- बृज बिहारी सरकार,अनिकेत कृष्ण शास्त्री

Aditi News Team

Thu, Sep 25, 2025

कोट वालो के बजाय लंगोट वाले ही गोमाता को बचा सकते है- बृज बिहारी सरकार,अनिकेत कृष्ण शास्त्री

जबलपुर,सुसनेर,पुष्कर/25 सितम्बर,नवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहें 9 दिवसीय श्री गो संरक्षण महायज्ञ एवं दिव्य महा दरबार के चतुर्थ दिवस पर पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण शास्त्री जी ने गो महिमा बताते हुए कहां कि हमारे वेद पुराणों में गावों विश्वस्य मातर: का उल्लेख है तो क्या हम गायमाता को राष्ट्रमाता के पद पर स्थापित नहीं कर सकते ? लेकिन इसके लिए हर सनातनी को अपने हृदय में भगवती गोमाता को बसाना होगा क्योंकि हम गो हत्या करने वाले कसाईयों पर दोष लगाते है,लेकिन उससे बढ़कर तो हम सनातनी गो हत्या का महापाप कर रहें है क्योंकि हमने ही गोमाता को घर से बाहर निकाला है इसलिए कसाई से बढ़कर तो हम गो हत्या का महापाप कर रहें है ।यानि हम गोमाता को घर से बाहर नहीं निकालते तो वह कसाई के चंगुल में नहीं फंसती और वह कटने नहीं जाती।

महाराज जी ने श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज जो पूरे देश में 65 शाखाओं के माध्यम से157,000 गोमाता की सेवा कर रहें है साथ ही 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पद यात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद जी महाराज की गो सेवा को वंदन है,जिन्होंने मध्यप्रदेश के आगर मालवा में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य सालरिया में लगातार एक वर्ष तक गो महिमा कथा की है और आपने ही दाता देवी फाउंडेशन के माध्यम से देश के सभी जिला केंद्रों एवं प्रमुख स्थानों पर देश के गौसेवक भामाशाहों के सहयोग से 1008 अत्याधुनिक गो चिकित्सालयों का निर्माण करवाकर दवा देवी फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क औषधि एवं दाना देवी फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क दाना एवं चारा उपलब्ध करवाएगा।

साथ ही पूज्य स्वामी गोपालानंद जी महाराज ने नवरात्रि के पावन पर्व पर राजस्थान के चूरू जिले के सालासर बालाजी धाम के निकट छापर नगर में एक दानदाता गोभक्त द्वारा दान में दी गई 3 हजार बीघा भूमि में एक लाख गोमाता की मातृत्व भाव से सेवा के लिए 24 सितंबर को शिला पूजन कर विश्व के एक आधुनिक गोशाला का निर्माण प्रारम्भ हो गया है साथ ही ग्वाल सन्त ने देश भर में 5000 गो महिमा कथा के प्रवक्ता तैयार करने का संकल्प भारत के जन जन तक गोमाता के प्रति श्रद्धा एवं सेवा का भाव जागरण का संकल्प लिया है । महाराज जी ने पशु बलि का विरोध करते हुए बताया कि हम हमारे स्वाद के लिए देवताओं के नाम पर पशु बलि कर रहें है और कह रहें है कि हमारा तो धर्म ही यह अनुमति देता है तो फिर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भी तो क्षत्रिय थे लेकिन उन्होंने किसी भी जीव को कष्ट नहीं पहुंचाया बल्कि भारत माता की रक्षार्थ उन्होंने अपना सर्वोच्च देश के लिए न्योछावर कर दिया ।महाराज ने मध्यप्रदेश में गोमांस पर मांस निर्यात पर GST माफ करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इसे वापस लेने की मांग की।

महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर जगतगुरू रामानुजाचार्य राजारामचार्य जी महाराज , भगवताचार्य मंगल श्री फाउंडेशन योगेंद्र जी एवं आचार्य राम छवि जी महाराज का आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया ।

पूज्य रामानुजाचार्य जी एवं भगवताचार्य योगेंद्र जी ने भगवती गोमाता की सेवा का महत्व बताते हुए कहां कि देवताओं की भी देवता के रूप में हम सभी को आशीर्वाद देती भगवती गोमाता की सब सनातनी सेवा करें तो देश का एक भी गोवंश निराश्रित नहीं घूमेगा ।

अतिथि के रूप में पधारे ग्वाल सेवा संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवराज शर्मा ने भगवती गोमाता का गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया ।

Tags :

कोट वाले नहीं लंगोट वाले बचाएंगे गोमाता को

जरूरी खबरें