Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

जबलपुर में गरबा आयोजकों की ली बैठक : गरबा आयोजकेा की ली गयी बैठक दिये गये व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश

Aditi News Team

Fri, Sep 19, 2025

गरबा आयोजकेा की ली गयी बैठक दिये गये व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश

आज दिनॉक 19-9-25 केा दोपहर 2 बजे दुर्गेात्सव पर्व के दौरान गरबा आयोजकों की बैठक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा ली गयी। बैठक में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक तथा गरबा आयोजक, उपस्थित थे।

बैठक में गरबा आयोजकों से व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली, एवं कहा कि आपकी जो भी व्यवस्थाये अपेक्षित हैं, उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास सम्बंधित विभाग से चर्चा कर किया जा रहा है। गरबा स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगायी जायेगी, साथ ही सिविल ड्रेस में भी स्टाफ को लगाया जायेगा, जो गरबा स्थल एवं आसपास आने जाने वाली गलियों में पैट्रोलिंग करते हुये असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगा। चर्चा के दौरान बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरबा नृत्य आयोजकगणों द्वारा षष्टमीं तक ही गरबा आयोजित किये जायेंगे ताकि श्रद्धालूगण सप्तमी, अष्टमी एंव नवमीं को जगह जगह दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा स्थापित मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन कर सकें।

*बैठक मे उपस्थित गरबा आयोजकों को दिये गये आवश्यक निर्देश-*

1- गरबा आयोजकगण रात्रि 11 बजे तक गरबे को पूर्णतः स्वयं ही बंद करवा देंगें।

2- गरबा मे जो भी प्रतियोगी भाग लेने आयेंगे उन्हे परिचय पत्र दिया जावेगा साथ ही आयोजकेां के द्वारा लाने ले जाने की व्यवस्था की जावेगी।

3- गरबा आयोजित करने वाले आयोजक, स्थान, भाग लेने वाले प्रतियोगी, आमंत्रित अतिथि, की संख्या से संबंधित जानकारी थाने, एवं नगर पुलिस अधीक्षक तथा नगर दण्डाधिकारी को अवगत कराते हुये साउंड सिस्टम की अनुमति प्राप्त करते हुये साउंड सिस्टम का इस्तेमाल इस प्रकार करेंगे कि उससे किसी को परेशानी न हो ,साथ ही साउंड सिस्टम की आवाज परिसर तक ही सीमित रहे यह सुनिश्चित करेंगे।

4- गरबा स्थल पर आयोजको द्वारा जारी पासधारी व्यक्तियो केा चैकिंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जावेगा। प्रतियोगी कोई भी सामान अपने साथ नही ले जा सकेगें।

5- गरबा आयोजित करने वाले आयोजकगण यह सुनिश्चित करेंगे कि गरबा नृत्य पारम्परिक वेशभूषा मे हो साथ ही आयोजन के दौरान धार्मिक प्रस्तुति ही की जावे जिससे किसी की भावना आहत न हो।

6- गरबा स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था आयोजकगणो द्वारा ही की जावेगी ताकि आने वाले वाहनेां को सुव्यवस्थित तरह से पार्क कराया जा सके, जिससे आसपास से गुजरने वाले आम नागरिको को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो ।

7-प्रत्येक गरबा स्थल पर बाहर निकलने हेतु आकस्मिक निर्गम द्वार भी आयेाजकगणो ंद्वारा बनाया जावेगा।

8-गरबा आयेाजक अपनी क्षमता के अनुरूप स्क्यिोरिटी गार्ड एंव वालेंटियर्स भी तैनात करेंगें जिसकी सूची संबधित थाने को उपलब्ध करायेंगें ताकि उन्हे विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जा सके।

9-गरबा आयोजन के दौरान प्रवेश हेतु महिला क्यू एंव पुरूष क्यू प्रथक-प्रथक बनाया जाना आयोजक सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

10-गरबा स्थल पर आयोजकगण इमेरजेन्सी लाईट एंव अग्निशमन यंत्र की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकता पडने पर तत्काल उसका उपयोग किया जा सके ।

11- गरबा स्थल के प्रवेश/निर्गम द्वार एवं कार्यक्रम स्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर सीसी टीव्ही कैमरा आवश्यक रूप से लगायंगे ।

12-गरबा आयोजन स्थल पर विद्युत साज-सज्जा के दौरान कटी-फटी केबलो का प्रयोग नही होना चाहिए, अच्छी केबलों का उपयोग किया जावे एवं सुनिश्चत करें कि बच्चों की पहुंच से दूर हो।

Tags :

जबलपुर पुलिस

गरबा आयोजकों की बैठक

जरूरी खबरें