Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही जारी : जबलपुर पुलिस जुए के फड़ पर छापा, मार कार्यवाही कर 09 जुआडी गिरफ्तार किएवं 10 हजार 200 रूपये जप्त किए

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

जबलपुर पुलिस जुए के फड़ पर छापा, मार कार्यवाही कर 09 जुआडी गिरफ्तार किएवं 10 हजार 200 रूपये जप्त किए

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जोन 1 श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में कोतवली की टीम द्वारा 09 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 16-12-25 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खोबा मंडी जैन मंदिर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी ताश पत्तोें पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः आनंद विश्वकर्मा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, शानू विश्वकर्मा लखन कोठरा चारों निवासी सूजी मोहल्ला गोहलपुर, संदीप उर्फ परमेश जैन निवासी बड़ा फुहारा लार्डगंज जैन मंदिर के पास कोतवाली, अंकित सिंह राठौर निवासी हितकारिणी स्कूल के पास गोहलपुर, अंकित विश्वकर्मा निवासी सूजीपुरा मिलौनीगंज गोहलपुर, सागर विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा दोनों निवासी सूजी मोहल्ला, गोहलपुर बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के पत्ते तथा 10 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल गौर, प्रधान आरक्षक नंद किशोर मसराम, आरक्षक राहुल चौरसिया, नितेश वानखेड़े की सराहनीय भूमिका रही

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें