पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने की जनसुनवाई : प्राप्त 263 आवेदनों पर लोगो की बात सुन उनकी समस्याओं का किया समाधान
Aditi News Team
Thu, Oct 15, 2026
विधायक निवास में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने की जनसुनवाई
प्राप्त 263 आवेदनों पर लोगो की बात सुन उनकी समस्याओं का किया समाधान
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री एवं नरसिंहपुर जिले के पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने विधायक निवास नरसिंहपुर में जनसुनवाई आयोजित की इस अवसर पर आए जन सामान्य लोगो ने अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से बताया जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए जानकारी लेकर समस्याओं का निदान कराया जनसुनवाई में लगभग 263 आवेदनों की प्राप्ति हुई जिनपर संज्ञान लेते हुए उन्हें कार्यवाही हेतु आगे प्रेषित किया गया आमजनों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले जनप्रिय समाजसेवी जालम सिंह पटेल द्वारा स्थानीय जनों की जनसमस्या हेतु प्रत्येक गुरुवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिसमें जिले भर से आए लोगों की बात सुन कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है जनसुनवाई पर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने बताया कि आमजनों के कई ऐसी समस्याए होती है जिनके लिए वह परेशान होते है इसके लिए हम हमेशा तत्पर रहते है लेकिन बहुत लोग ऐसे होते है जो संपर्क नहीं कर पाते उनके लिए इस जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके और मेरा ऐसा मानना है कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का यह कर्तव्य है कि उसके क्षेत्र के आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना ना पड़े उनकी समस्याओं पर तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए जिस जनता ने उस पर विश्वास किया है उस विश्वास पर वह खरा उतरे उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि उक्त जनसुनवाई में 263 आवेदनों पर स्थानीय जनों की समस्याओं का निराकरण किया गया जनसुनवाई के अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारीयो के साथ अनेक समाजसेवी जनप्रतिनिधि जनो की मौजूदगी रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल