Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

नर्मदा जी के पवित्र घाट के क्षेत्र में गंदगी कैसे दूर हो पर चर्चा : मां नर्मदा भक्त अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने रविवार अवकाश के दिन लगभग 4 घंटे तक मां नर्मदा घाट का किया भ्रमण

Aditi News Team

Sun, Dec 7, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

मां नर्मदा भक्त अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने रविवार अवकाश के दिन लगभग 4 घंटे 35 मिनट तक मां नर्मदा घाट का किया भ्रमण

व्यापारियों दुकानदारों अस्थि विसर्जन से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों की बैठक लेकर बनाई स्थाई व्यवस्था

दुकानों का होगा निर्धारण निश्चित जगह में लगेगी हर दुकान देना होगा सफाई व्यवस्था के लिए शुल्क

घाटों पर गंदगी अलग करने के लिए व्यापारियों का सहयोग जरूरी हर दुकान पर रहेगा डस्टबिन

भरत बाटी के लिए बनेगा पक्का अलग-अलग जगह प्लेटफार्म

रास्तों पर नहीं लगेंगी दुकान यात्रियों के लिए पर्याप्त रहेगी व्यवस्था

मैया नर्मदा जी के अनन्य भक्त अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश जी रविवार अवकाश के बाद भी लगभग 10:30 बजे के बाद सुबह ब्रह्मांड घाट पहुंचे और लगभग 4:00 बजे तक लगभग 4घंटे 35 मिनट से भी अधिक समय व्यापारियों से विचार विमर्श बैठक चर्चा घाट करते हुए व्यापारियों के साथ बरमान कला पक्के घाट स्थल का निरीक्षण व्यापारियों से चर्चा चर्चाकर आगे के रूप रेखा और मैया नर्मदा जी के पवित्र घाट के क्षेत्र में गंदगी कैसे दूर है उसके लिए विचार मत सुझाव सहमति बनाई और विकास के लिए समिति के गठन पर चर्चा की गई ।

खारी घाट से संबंधित कार्य में लगे सभी की बैठक ली जिला पंचायत सीईओ ने

खारी घाट मां नर्मदा क्षेत्र ब्रह्मांड घाट सीढ़ी घाट बहुत बड़ा स्थल कहलाता है और यहां काम से कम 10 जिलों के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा तक के विसर्जन आती है इस कार्य में लगे पंडित सैलून घाट व्यवस्था नोका घाट आदि दोनों तरफ बालों से चर्चा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गजेंद्र नागेश जी ने की और कहा कि सभी से एक निश्चित सेवा शुल्क ग्राम पंचायत में दिया जाएगा जो की घाट पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए उपयोगी होगा किंतु किसी भी कीमत पर गंदगी नहीं होने दी जाएगी और हर हालत में सभी से सहयोग किया कि यहां पर खारी के साथ अन्य प्रकार की सामग्री घाट पर ना आकर गंदगी का स्वरूप ना ले इसका ध्यान रखना जरूरी है इसको पहले ही निष्पादन करना जरूरी है

घाट के किनारे व्यापारियों की बैठक की आयोजित निर्धारित दुकान का बना निर्णय

भगवान ब्रह्मा जी मां नर्मदा स्थल घाट के किनारे पुल के पास ब्रह्मांड घाट के व्यापारियों की बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश जी ने ली और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि निश्चित ही सभी दुकानदारों की सूची निर्धारित की जाएगी और सभी को एक निश्चित अनुपात में दुकान दी जाएगी और इनमें से जो जगह बचेगी वह मां नर्मदा जी के किनारे जो दुकानदार लगाए हैं उनको व्यवस्थित किया जाएगा

भरत बाटी के लिए बनेगा अलग-अलग स्थान पर पक्का स्थल

मां नर्मदा जी के किनारे टीन सेट के नीचे बड़ी मडिया के पास जो खाली स्थल गंदगी रहती है उसे पूरी को साफ करते हुए ऊपर से नीचे की ओर पक्का निर्माण करते हुए बीच-बीच में भरत बाटी के लिए गोलाकार जगह छोड़ी जाएगी ताकि में कंडी लग सके और पूरे ब्लॉक लगाकर यहां भरत् बाटी स्थल बनाया जाएगा इसी तरह और अन्य व्यवस्था रेवांचल भोजनालय से नीचे पुल वाले स्थल पर भी की जाएगी

रास्ते पर नहीं लगेगी दुकान यात्रियों के लिए छोड़ी जाएगी पर्याप्त जगह

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश जी ने व्यापारियों से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया है कि मां नर्मदा जी के घाट पर सभी जैसी व्यवस्था बनाएं वैसा ही काम होगा मां नर्मदा क्षेत्र में यदि हम सभी मिलकर यात्रियों को सुविधा देंगे तो बेहतर रहेगा इस पर सब व्यापारियों के द्वारा निर्णय लिया गया कि रास्ते में और मुख्य मार्ग पर कोई भी दुकान नहीं लगाई जाएगी और यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था घाट पर जगह-जगह रहेगी और दुकान का स्वरूप भी निर्धारित जगह से ज्यादा नहीं फैलाया जाएगा

हर दुकानदार को डस्टबिन रखना अनिवार्य

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश ने सभी व्यापारियों से सर्वसम्मति से यह निर्णय कर एक मतेन निर्णय लिया कि हर व्यापारी को डस्टबिन रखना अनिवार्य ही नहीं बल्कि आवश्यक होगा इस पर सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन किया और यह भी चर्चा हुई की उसे दुकानदार के आसपास की जो भी गंदगी होगी वह उसे डस्टबिन में डालेगा और फिर सभी इसका सामूहिक रूप से निष्पादन एक जगह करेंगे इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी ।

खारी घाट की गंदगी पर मुख्य फोकस किसी भी प्रकार की गंदगी ना पहुंचे इसके लिए पहले ही रोकना अनिवार्य

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश जी ने इस गंदगी रोकने के लिए एक नया प्रयोग करते हुए सभी को बताया कि घाट पर गंदगी पहुंचते ही कहीं ना कहीं यह गंदगी का स्वरूप ले लेती है इसलिए खारी अस्थि विसर्जन के साथ लेकर आने वाले संबंधित व्यक्ति के कपड़े लकड़ी दवाई जूता चप्पल बिस्तर और उपयोगी समस्त सामग्री को मां नर्मदा जी के घाट के पहले ही रोकने की व्यवस्था के लिए एक पहल विशेष अभियान पर चर्चा हुई जिसके लिए नगर के प्रवेश द्वार पर दो बोर्ड लगाए जाएंगे और उन स्थान पर कुंड बनाकर इनको वहीं स्थापित किया जाएगा और अन्य विकल्प भी हो सकता है किंतु गंदगी को घाट तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा इस पर विस्तृत योजना चल रही है

दोनों मां नर्मदा जी के घाटों पर सरपंचों , सचिवों,नर्मदा भक्तों की अध्यक्षता में बनेगी समिति

इस दौरान उपस्थित व्यापारियों आम जनता पत्रकारों बुद्धिजीवियों जागरूक नागरिकों एवं मां नर्मदा जी के दोनों घाटों के किनारे के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दोनों ग्राम पंचायत तो मां नर्मदा जी के रेत घाट एवं पक्के घाट मैं अलग-अलग समिति बनाकर इसमें ग्राम विकास मां नर्मदा जी के क्षेत्र के विकास के संबंध में प्रारूप तैयार किया जाएगा इसमें दोनों घाटों के व्यापारी नौकायान ब्राह्मण सैलून एवं खारी घाट से लगे व्यापार करने वाले साथी तथा दोनों ग्राम के जागरूक नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र नागेश जी

जरूरी खबरें