Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

करेली महाविद्यालय में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न : आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में पुरुष,महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई

Aditi News Team

Wed, Sep 17, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली महाविद्यालय में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली में पुरुष/ महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार एवं उपप्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी द्वारा किया गया।जिसमें पीएम एक्सीलेन्स कॉलेज नरसिंहपुर,एमआई एमटी कॉलेज नरसिंहपुर, पीजी कॉलेज गाडरवारा, शासकीय तेंदूखेड़ा महाविद्यालय,शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर,महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली की टीमो ने हिस्सा लिया। सभी टीमो के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग टीम में पीएम एक्सीलेन्स नरसिंहपुर विजेता रही। पुरुष वर्ग में शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा उपविजेता रही। बैडमिंटन महिला वर्ग में महात्मागांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय करेली की टीम ने विजय हासिल की एवं शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा टीम उपविजेता रही। विजेता टीम आगे संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जबलपुर जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार ने विजेता एवं उपविजेता दोनों पुरुष/महिला टीम को प्रमाणपत्र एवं सील्ड देकर उन्हें आगामी मैच में अच्छे प्रदर्शन करने की बधाई शुभकामनाएं दी और बाकी सभी टीम को आगे कड़ी मेहनत कर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया । महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी प्रशांत विश्कर्मा की सफल आयोजन में अहम भूमिका रही। इस आयोजन में जिले के अलग अलग महाविद्यालय से आए क्रीड़ाधिकारी एवं महाविद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थित रही।

Tags :

करेली महाविद्यालय में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न

जरूरी खबरें