Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उदारता से बची युवक की जान : मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रात्रि में अस्पताल जाकर बिल भरकर करवाया इलाज

Kamar Rana Aditi News

Thu, Oct 16, 2025

उदयपुरा रायसेन --राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी की उदारता से बची युवक की जान

मंत्री जी ने अस्पताल का बिल भर बचाई युबक की जान

उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार को अपना परिवार मानने की बात कहने बाले प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि उनकी कथनी और करनी में फर्क नही है।यू तो मंत्री जी पूरे विधानसभा क्षेत्र के शोषित वंचित परिवारों के दुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देते है लेकिन इस बार एक अनोखा मामला सामने आया जिसमे क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री माननीय श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी उदयपुरा निवासी सोमेश मेहरा के साथ ऐसे समय खड़े ही नही रहे बल्कि आधी रात के बाद कोई एक बजे भोपाल स्थित अस्पताल पहुँच गये।और दुःखी परिवार को सांत्वना देते हुए इलाज का पूरा खर्चा खुद उठाने का फैसला लिया।इससे पहले ऐसा शायद ही किसी जनप्रतिनिधि ने किया हो।उल्लेखनीय है कि उदयपुरा के बार्ड 6 निवासी सोमेश मेहरा पिता गोविंद प्रसाद मेहरा को बीते दिनों हार्ट अटैक आ गया था।जिसके बाद उदयपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद किसी तरह उनके मित्र उन्हें भोपाल के अपोलो अस्पताल तक ले गए,मामला मंत्री जी के संज्ञान में आया और मंत्री जी तुरंत अस्पताल पहुँच गये,जहाँ सोमेश मेहरा के साथ परिवार की बेहाल स्थिति देखकर मंत्री जी ने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सोमेश का उपचार जारी रहने दे।उपचार में आने बाला खर्चा में दूँगा।परिणाम स्वरूप आज सोमेश मेहरा का हार्ट का सफल ऑपरेशन हुआ जिसमें उनके हार्ट में स्टंट डाला गया है अस्पताल का लगभग तीन लाख रुपये से ऊपर के बिल का भुगतान माननीय मंत्री जी ने किया,और सोमेश मेहरा सकुशल घर लौट सका,अब सोमेश सहित पूरे मेहरा परिवार ने बड़े ही भाव विभोर स्वर में माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी ने हमारे बेटे को नया जीवन दिया है।हमारी आर्थिक स्तिथि उपचार कराने की नही थी परन्तु माननीय मंत्री जी ने ऐसे समय मे परिवार के साथ खड़े रहकर हमारा सहयोग किया और आज हमारा बेटा हमारे साथ है। 🙏 something...

Tags :

जरूरी खबरें