Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

एलपीजी पर्याप्त है,समस्या है तो उपभोक्ता दिए गए नंबरों पर संपर्क करें : नरसिंहपुर जिला आपूर्ति अधिकारी ने होटल, रेस्टारेंट, ढाबा एवं मैरिज गार्डनों के संचालकों की संयुक्त बैठक ली

Aditi News Team

Sat, Mar 14, 2026

जिले में एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है, उपभोक्ता समस्या आने पर अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं

जिला आपूर्ति अधिकारी ने होटल, रेस्टारेंट, ढाबा एवं मैरिज गार्डनों के संचालकों की संयुक्त बैठक ली

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में 22 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू एलपीजी के 3 लाख 2 हजार 11 गैस कनेक्शन एवं एक हजार 333 कमर्शियल गैस कनेक्शन धारी हैं। जिले में प्रतिमाह औसतन एक लाख घरेलू गैस कनेक्शन एवं 1200 कमर्शियल गैस सिलेंडर रिफिल की खपत है। इस तरह प्रतिदिन की औसतन घरेलू गैस रिफिल की खपत 3 हजार के आसपास है, जिसके विरूद्ध प्रतिदिन जिले में लगभग 6 से 7 हजार के बीच गैस रिफिल आपूर्ति उपलब्ध है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय तनावपूर्ण उपलब्धता की नियमावली में परिवर्तन किया जाकर 21 दिन अवधि की गैस बुकिंग सीमा में वृद्धि की जाकर 25 दिवस कर दी गई है। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई अत्यावश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल एवं चिकित्सालय में निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश हैं।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को जिले में संचालित सभी गैस एजेंसी एवं ऑयल कम्पनी की बैठक आयोजित की गई। एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी ने तहसील नरसिंहपुर एवं करेली के होटल, रेस्टारेंट, ढाबा एवं मैरिज गार्डनों के संचालकों की संयुक्त बैठक ली।

बैठक में कमर्शियल एलपीजी के स्थान पर अन्य ईधन के विकल्प जैसे इलेक्ट्रिक इंडेक्शन, इलेक्ट्रिक भट्टी, डीजल भट्टी, गौकाष्ठ एवं कोयला भट्टी आदि के उपयोग करने की अपील की गई। इसी तरह गाडरवारा तहसील की बैठक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गाडरवारा द्वारा ली गई। होटल, रेस्टारेंट व्यावसायिकों को उक्त ईधन उपयोग करने के लिए अनुरोध किया गया।

घरेलू एलपीजी गैस की बुकिंग में किसी भी तरह की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है। नागरिक ऑयल कम्पनी आईओसीएल संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने के लिए सेल्स ऑफीसर नरसिंहपुर श्री अर्पित शिवहरे के मोबाइल नंबर 9425601447, ऑयल कम्पनी बीपीसीएल से संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने के लिए सेल्स ऑफीसर नरसिंहपुर श्री रक्तुपाल नाथ के मोबाइल नंबर 7073155459, ऑयल कम्पनी एचपीसीएल से संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने के लिए सेल्स ऑफीसर नरसिंहपुर श्री अभिषेक सूर्यवंशी के मोबाइल नंबर 9324506527 पर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खाद्य विभाग अंतर्गत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों से सम्पर्क कर नागरिक अपनी समस्या से अवगत कराकर निराकरण करा सकते हैं। तहसील नरसिंहपुर एवं चांवरपाठा के अंतर्गत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह के मोबाइल नंबर 8319776870, गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के अंतर्गत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री राम नारायण दीक्षित के मोबाइल नंबर 8800728857 और करेली एवं गोटेगांव के अंतर्गत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शंकर पटेल के मोबाइल नंबर 9098678058 पर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए हो रही लगातार जांच

एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 13 मार्च को नरसिंहपुर एवं करेली अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान एलपीजी के दुरूपयोग पाए जाने पर 2 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर कार्यवाही की गई। इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, जिससे एलपीजी की किसी भी तरह की जमाखोरी एवं कालाबाजारी न हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें