नरसिंहपुर पुलिस ने 777 फर्जी सिम एक्टिवेट कराने वाले आरोपी को पकड़ा : अवैध सिम नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता
Aditi News Team
Mon, Mar 30, 2026
"OPERATION F.A.C.E."
(Facial Authentication Compliance Enforcement)
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 777 फर्जी सिम एक्टिवेट कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
• आरोपी द्वारा जिले में कुल 777 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कराए गए।
• आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेजों एवं अपने चेहरे का उपयोग कर सिम एक्टिवेट कराए गए।
• अवैध सिम नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता।
• साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से सिम कार्ड जारी/एक्टिवेट कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु ‘‘ऑपरेशन फेस’’ (Facial Authentication Compliance Enforcement) अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से जारी किए गए सिम कार्डों का फेशियल ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन किया जा रहा है, ताकि फर्जी पहचान के आधार पर लिए गए सिम कार्डों की पहचान कर उन्हें तत्काल निष्क्रिय किया जा सके एवं संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा सके।
*नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता:* साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से सिम कार्ड जारी/एक्टिवेट कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन फेस’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए फेशियल ऑथेंटिकेशन के माध्यम से संदिग्ध सिम कार्डों का सत्यापन किया गया, जिसमें फर्जी दस्तावेजों एवं अपने चेहरे का उपयोग कर कुल 777 सिम कार्ड जारी कराए गए है।
*फर्जी दस्तावेजों एवं अपने चेहरे का उपयोग कर सिम कार्ड जारी कराने वाला एक आरोपी गिरफ्त में :* जिला अंतर्गत फर्जी दस्तावेजों एवं अपने चेहरे का उपयोग कर सिम कार्ड एक्टिवेट कराने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम बढैयाखेडा का रहने वाला आरोपी रंजीत सिंह पटेल को गिरफ्त में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 419, 468, 471 भादवि एवं66 (सी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीवद्ध किया गया है। उक्त आरेपी द्वारा फर्जी दस्तावेजों एवं अपने चेहरे का उपयोग कर कुल 777 सिमों को एक्टिवेट कराया गया है।
*अपराध का तरीका:*
• गिरफ्तार किए गए आरोपी द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के फर्जी/छलपूर्वक प्राप्त पहचान दस्तावेज (आधार, फोटो आदि) एकत्रित किए जाते थे।
• इसके बाद सिम विक्रेताओं/रिटेलर्स के माध्यम से नए सिम कार्ड जारी कराने हेतु ई-केवाईसी प्रक्रिया अपनाई जाती थी।
• आरोपी स्वयं का चेहरा उपयोग कर फेशियल ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) पूरा करता था, जिससे सिस्टम में सत्यापन सफल हो जाता था।
• इस प्रक्रिया के माध्यम से आरोपी द्वारा अलग-अलग फर्जी पहचान पर कुल 777 सिम कार्ड एक्टिवेट कराए गए थे।
इस कार्यवाही से साइबर अपराधों में उपयोग हो रहे अवैध सिम नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, ठेमी निरीक्षक, प्रीति मिश्रा, उनि दिलीप सिसोदिया, प्रधान आरक्ष्क, देवेन्द्र सिंह, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, दीपक राय, हेमंत बाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती, सिद्धार्थ मिश्रा, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, रंजीता राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।
*आमजन से पुलिस की अपील:* पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस परिवार आपसे अपील करते है कि -
• अपने आधार कार्ड, फोटो एवं अन्य पहचान दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें।
• अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की समय-समय पर जांच करते रहें।
• किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने चेहरे/बायोमेट्रिक का उपयोग कर सिम एक्टिवेट न कराएं।
• यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से सिम दिलाने या कमीशन का लालच दे, तो तुरंत सतर्क रहें।
• किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या साइबर गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
• अपने मोबाइल पर आए OTP, बैंक डिटेल्स या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
• सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखें।
*नरसिंहपुर पुलिस का संदेश:* सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना