Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नरसिंहपुर पुलिस ने जिले में की अवैध दारू बेचने वालो पर करवाई : नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हुई करवाई

Thu, Sep 25, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त

• तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पतासाजी हेतु मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता एवं अनु. अधिकारी पुलिस, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। जिसके परिणाम स्वरूप थाना करेली एवं मुंगवानी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी जिस पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गयी है।

✅ करेली की कार्यवाही :

• आरोपी-1 : बबलू कुचबदिया निवासी ग्राम इमलिया, थाना करेली।

• जप्ती : लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब।

• आरोपी-2 : दीपेश उर्फ दीपू कुचबंदिया निवासी ग्राम जौहरिया, थाना करेली।

• जप्ती : लगभग 74 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब।

✅ मुंगवानी की कार्यवाही :

• आरोपी : मनीष ठाकुर निवासी ग्राम बरहटा, मुडिया, थाना मुंगवानी।

• जप्ती : लगभग 66 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री जप्त की गयी है।

वैधानिक कार्यवाही : उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना करेली एवं मुंगवानी में पृथक पृथक धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।

➡️ सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक संधीर चौधरी एवं थाना प्रभारी मुंगवानी उनि संजय सूर्यवंशी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

➡️ नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :

• हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।

• मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

• अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

"नशे से दूरी, है ज़रूरी"

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें