Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

मेले में बिछड़े 8 नाबालिग बच्चों समेत 36 लोग पुलिस की सजगाता से मिले : मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में मां नर्मदा के तटों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Aditi News Team

Thu, Jan 15, 2026

मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में मां नर्मदा के तटों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

• मेले में बिछड़े 8 नाबालिग बच्चों समेत 36 लोग पुलिस की सजगाता से सकुशल अपने परिजनों से मिले।

• 2 गुम मोबाईल तलाश कर धारकों को सौपे गए।

मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न नर्मदा तटों पर आयोजित धार्मिक मेलों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी निरंतर मेला क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

• मेलों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

• सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाकर लगातार निगरानी की जा रही है।

• महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है।

• यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की व्यवस्था की गई है।

• *मेले में परिवार से बिछडों को तलाश कर सकुशल परिजनों से मिलाया गया:*

मेले के दौरान पुलिस की सजगता एवं तत्परता के चलते परिवार से बिछड़े 8 नाबालिग बच्चों सहित कुल 36 व्यक्तियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। इस मानवीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

• *गुम मोबाईल तलाश कर धारकों को सौपे गए:*

मेले में आए दो श्रद्धालुओं द्वारा मेला पुलिस सहायता केंद्र में अपने मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक गुम आईफोन एवं एक वनप्लस मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किए गए।

*पुलिस विभाग द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि श्रद्धालु शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें।*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें