Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ध्यान दें : गाडरवारा सिविल अस्पताल में दान दी हुई नई व्हीलचेयर नहीं मिल रही मरीजों को

Aditi News Team

Mon, Dec 8, 2025

गाडरवारा सिविल अस्पताल में दान दी हुई नई व्हीलचेयर नहीं मिल रही मरीजों को

गाडरवारा के सिविल अस्पताल में जहां एक तरफ समाजसेवी संस्थाएं मरीजों के उपयोग के लिए व्हीलचेयर प्रदान करते हैं, लेकिन जब मरीजों को इसकी आवश्यकता होती है तो ये नई व्हीलचेयर की जगह पुरानी व्हीलचेयर प्रदान की जाती है जिनके व्हील भी सही चल नहीं पा रहे हैं उनके टायर भी उन व्हीलचेयर में नहीं लगे हैं, टूटी हुई व्हील चेयर जब मरीजों को उपयोग करने दी जा रही है तो आखिर नई व्हीलचेयर अस्पताल में किसका इंतजार कर रही है। जबकि ये दान स्वरूप इसलिए ही दी जाती हैं, कि आम जनता को व्हीलचेयर आसानी से मिल सके। सवाल ये खड़ा होता है कि की जब दान में दे दी हुई आवश्यक वस्तुओं का उपयोग करने मरीजों को नहीं मिल रहा तो, सरकारी उपकरणों के उपयोग करने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती हैं ये राम ही जाने।

आजकल देखने में ये आ रहा है कि जब उक्त शिकायतें जिम्मेदारों को करो तो बे पता नहीं इतनी बड़ी बड़ी बातें बताते हैं जैसे वास्तव मे सरकारी अस्पताल का कायाकल्प कर देंगे लेकिन धरातल में जब ये टूटी हुई व्हीलचेयर लेने के लिए भी मरीजों को पता नहीं कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, इससे स्पष्ट होता है कि आम आदमी हर जगह परेशान है। देखने में ये आ रहा है कि बस कुछ खास लोगों के लिए सुविधाए और व्यवस्थाएं हर जगह उपलब्ध हैं । वैसे जो दानदाता आवश्यक सामग्री अस्पताल में दान देते हैं,, वो समय समय पर चेक भी करें कि उनके द्वारा प्रदान किए गए उपकरणों का उपयोग होभी रहा है या नहीं कहीं ऐसा तो नहीं कि शोभा की सुपारी या फिर फोटो में छपने के लिए उक्त सामग्री दान दी जाए तो कोई बात नहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी नरसिंहपुर

गाडरवारा अस्पताल प्रभारी

समाजसेवी संस्थाएं

जरूरी खबरें