Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

जबलपुर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च : नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Aditi News Team

Mon, Sep 22, 2025

नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर के संवेदनशील क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 22-9-25 केा शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।

फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक, थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज तथा आर.ए.एफ. कम्पनी का बल मौजूद रहा।

फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, भरतीपुर, गलगला, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से मिलौनीगंज, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, बूढी खेरमाई, चार खम्बा, बेनी सिंह की तलैया से गोहलपुर तिराहा पर समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियो को नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें एवं साम्प्रदायिक सोहार्द तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है।

संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Tags :

जबलपुर

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

जरूरी खबरें