Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नरसिंहपुर पुलिस ने किया लुटेरों का खुलासा : अज्ञात व्यक्ति के द्वारा की गई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

Sat, Sep 27, 2025

अज्ञात लूट की गुत्थी सुलझाई — नरसिंहपुर पुलिस ने किया लुटेरों का खुलासा

लूट की घटना को अंजाम देने वालें दो आरोपी गिरफ्त में।

लूटा गया मशरूका शत-प्रतिशत बरामद।

दिनांक 20.09.2025 को थाना गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत रात्रि के समय हनुमान मढ़िया के पास कौड़िया रोड पर अज्ञात मोटरसाईकल चालक द्वारा एक महिला से उसके द्वारा पहना हुआ सोने का झाला लूटी गयी थी। इसी प्रकार दिनांक 21.09.2025 की रात प्रार्थी अजय सेलोपाल निवासी गोटेगाँव से दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डमरू घाटी के पास सुनसान रोड पर मोबाईल फोन छीनकर भाग गए थे।

उक्त दोनों प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध किए गए एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा के नेतृत्व में थाना गाडरवारा की विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही :

• मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई।

• तकनीकी माध्यमों से साक्ष्य जुटाए गए।

• एकत्रित सूचनाओं एवं साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

• तत्पश्चात दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

• आरोपियों से लूट/चोरी का सामान, (सोने का झाला, मोबाईल फोन) घटना में प्रयुक्त वाहन आदि भी बरामद किए गए।

• पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त लूट की घटना को घटित करना स्वीकार किया गया है।

• आरोपी 1 : मनीष धानक निवासी ग्राम बोदरी, थाना गाडरवारा।

• जप्ती : सोने का झाला कीमती करीबन 25,000 रूपये।,

• आरोपी 2 : जितेन्द्र कहार निवासी ग्राम बोदरी, थाना गाडरवारा।

• जप्ती : रेड-मी कंपनी का मोबाईल फोन एवं एक मोटरसाईकिल।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यावाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अमित गोटिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, परमानंद, शिवकुमार, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, शिवम पटैल,दीपक राजपूत,महेन्द्र बावरिया, रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें