पन्ना जिले के थाना अमानगंज में लोकायुक्त की बडी कार्यवाही : प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक सहित चार संदेही, एक आरोपी गिरफ्त में, बाकी फरार लोकायुक्त की देर रात चली कार्यवाही से हड़कंप,
Aditi News Team
Tue, Sep 30, 2025
पन्ना जिले के थाना अमानगंज में लोकायुक्त की बडी कार्यवाही
प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक सहित चार संदेही, एक आरोपी गिरफ्त में, बाकी फरार
लोकायुक्त की देर रात चली कार्यवाही से हड़कंप,
पन्ना जिले के थाना अमानगंज में बीती रात 29 सितंबर को लोकायुक्त टीम सागर ने छापेमार कार्यवाही कर 30000 रुपये की रिश्वत लेते ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राममोल नामदेव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
बीओ :-1 डीएसपी लोकायुक्त सागर संजय जैन ने बताया कि फोन रिकार्डिंग के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। जानकारी लगने के बाद मुख्य आरोपी अमानगंज थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी व आरक्षक सतीष श्रीवास मौके से फरार। उन्होंने बताया कि विगत दिनांक 27 मई 2025 को कोनी ग्राम के रहने वाले श्याम सुंदर गौंड का भाई बाल विवाह कर रहा था जिसकी सूचना जिला बाल विवाह नियंत्रण टीम को प्राप्त हुई थी जिन्होंने मौके पर जाकर बाल विवाह रुकवाया था। यह जानकारी अमानगंज थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी को मिली,उसके बाद मुकेश सोनी द्वारा लगातार दबाब बनाया गया। प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी द्वारा श्याम सुंदर गौंड को थाने बुलाकर कार्यवाही के नाम पर धमकाया गया व मामले को निपटाने के लिए 50000 रुपये की माँग की गई, जिस पर 45000 रुपये देने पर सहमति बनी। श्याम सुंदर ने बताया कि पुलिस ने कई बार उन्हें अमानगंज थाने बुलवाया और लगातार पैसो का दबाब बनाते रहे उन्होंने बताया कि 20 दिन पूर्व उन्होंने पहली किस्त के रुप में 15000 रुपये दिये। उसके बाद उन्होंने लोकायुक्त टीम सागर से संपर्क किया, लोकायुक्त टीम सागर ने बीती रात छापेमार कार्यवाही करते हुए एक आरोपी राममोल नामदेव को पकडा एवं बाकी तीन आरोपी प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी, आरक्षक सतीष श्रीवास, रामलाल सोनी - निवासी अमानगंज फरार हो गये। लोकायुक्त टीम सागर ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध किया।
Tags :
पन्ना
सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई