Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

श्रम मंत्री ने श्रमिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन : होनहार प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा अवसर: मंत्री पटेल

Aditi News Team

Thu, Sep 25, 2025

श्रम मंत्री श्री पटेल ने श्रमिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

होनहार प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा अवसर: मंत्री श्री पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को भोपाल की चिकलोद रोड पर स्थित आरएनटीयू में श्रमिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा श्रमिकों की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए प्रतिवर्ष संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अवसर दिया जाएगा।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं से आए 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समूह खेलों में कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी प्रतियोगिताएं तथा एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़, गोला, तवा, भाला फेंक एवं कैरम शामिल हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग के लिए 100 एवं 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

टीम गेम में विजेता उपविजेता एवं एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में श्री कुलदीप सिंह गुर्जर महामंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं कल्याण आयुक्त श्री बसंत कुर्रे भी उपस्थित रहे।

Tags :

होनहार प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा अवसर: मंत्री श्री पटेल

जरूरी खबरें