Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया : पूज्य बड़े बाबा का अतिशय,छोटे बाबा की तप- साधना बड़े बाबा आकाश मार्ग से विहार करते हुए,

Aditi News Team

Sun, Jan 18, 2026

पूज्य बड़े बाबा का अतिशय,छोटे बाबा की तप- साधना बड़े बाबा आकाश मार्ग से विहार करते हुए, उच्चासन पर विराजमान हो गए मैं उन पलों का साक्षी रहा हूं--- पूज्य मुनि श्री पदम सागर जी महाराज

बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुण्डलपुर में महान तपोनिधि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री पदमसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस धूमधाम से मनाया गया । प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः बड़े बाबा महामंडल विधान , भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, रिद्धि कलश ,शांतिधारा हुई। अत्यंत भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।इस अवसर पर कुंडलपुर में विराजमान मुनि श्री पदमसागर जी महाराज ने शांतिधारा का वाचन करते हुए अपने आशीष वचनों में कहा यह सौभाग्य हर किसी व्यक्ति को नहीं मिलता हमने अनंत भवों में ऐसा पुण्य किया है जब ऐसे पंचम काल में चतुर्थ काल जैसा माहौल देखने मिल सका। हमारे पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जन्म लिया और नगर नगर गांव-गांव में जाकर जो धर्म प्रभावना तप साधना की वह चतुर्थ कालीन जैसी है। उन्होंने अपने ज्ञान तप साधना आराधना के माध्यम से हमें पंचम काल में चतुर्थ काल का नजारा दिखा दिया। आचार्य श्री की ही यह कृपा दृष्टि कि आज यह कुण्डलपुर पूरे विश्व में प्रसिद्धि को प्राप्त हुआ है। पहले पुराने मंदिर में भक्तों को भक्ति करने और अभिषेक आदि ठीक से देखने नहीं मिलता था गुरुदेव ने सोचा बड़े बाबा जैसे विशाल हैं उसी अनुरूप उनका स्थान हो।अपनी तप साधना से सन 2006में 17 जनवरी को वह अवसर आया जब बड़े बाबा आकाश मार्ग से विहार कर विशाल मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हो गए ।जब बड़े बाबा आकाश मार्ग से विहार कर रहे थे उस समय में भी बाजू से ही चल रहा था ।सभी शंकाएं व्यवधान पार कर बड़े बाबा बड़े मंदिर में विराजित हुए ।पूज्य आचार्य श्री ने बड़े बाबा के चरणों का स्पर्श किया उस समय अश्रुधार बह निकली यह खुशी के आंसू थे। गुरुदेव ने कहा मैंने कल्पना भी नहीं की थी इतना बड़ा कार्य हो जाएगा बड़े बाबा ने मुझे इस योग्य समझा। आचार्य श्री गदगद हो गए उनके जीवन पर्यंत की जो साधना तपस्या थी उसका यह प्रतिफल यह कार्य भूतों ना भविष्यति हुआ ।जो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा ।यह कोई छोटा-मोटा कार्य नहीं था ।उस समय हम सब की यही भावना थी कि बड़े बाबा के चरणों में हम सभी की मुनि दीक्षा हो ।यहां क्षुल्लक ,ऐलक आर्यिकाएं दीक्षा हुई है। लेकिन ऐसा क्या बड़े बाबा का संयोग रहा कि मुनि दीक्षाएं नहीं हुई। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,रिद्धि कलश शांतिधारा ,छत्र ,चंवर एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्रेष्ठी आर्श ऋषि मिताली रेखाबेन राजाभाई संयम शाह परिवार सूरत, मनोज सरोज आशीष पारस तक्ष सतीश पुनीत जैन दिल्ली, सतीश अंकुर अयांश पुनीत अनंत जैन दिल्ली ।संजय सुरेश चंद जैन दिल्ली ,हसमुख शाह सोमिल शाह वापी, राजू रंगोली किरण नैंसी निकिता जैन जबलपुर, अतुल अतिशय प्रकाश चंद पटौदी इंदौर ,मुकेश संजय दीपक अजमेर, महेंद्र जितेंद्र जैन सतना, शांतिलाल रमेश रुचि जय बड़जात्या अजमेर, संजय शैलजा पारस जैन पाटन जबलपुर, अक्षत गोल्डी जैन दिल्ली सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाकर पुण्य संचय किया। दोपहर में कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी प्रबंधकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा का निर्णय लिए गए। कुंडलपुर कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें