विश्वनाथ जी मोलासरिया का निधन : सहजता सरलता की अतुलनीय प्रतिभा के धनी,अंतिम यात्रा गाडरवारा में 18 सितंबर को
Aditi News Team
Wed, Sep 17, 2025
विश्वनाथ जी मोलासरिया का निधन,सहजता सरलता की अतुलनीय प्रतिभा के धनी,अंतिम यात्रा गाडरवारा में 18 सितंबर को
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर के माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित मोलासरिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री विश्वनाथ जी मोलासरिया गल्ला व्यापारी का इंदौर में उपचार के दौरान इन्द्रा एकादशी के दिन बैकुंठवास हो गया है ।
आपका व्यवसायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक, शैक्षणिक जीवन सदैव स्वस्थ परम्पराओं के साथ यशस्वी, लोकपरोपकारी रहा ।आप स्थानीय लांइस क्लब, आस्था क्लब, माहेश्वरी समाज संगठन, सरस्वती शिशु मंदिर में उच्चतम पदो पर रहकर तथा स्थानीय कृषि मंडी में व्यवसायिक प्रतिनिधि रहते हुए सक्रिय रूप से जनभावना के अनुरूप कार्य करना उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का अभिन्न अंग रहा ।सन साठ के दशक में जीवन बीमा निगम का काम लोकोपयोगी भावना से प्रभावित होकर शुरू किया गया उस समय उनके साथियों में स्वर्गीय शारदा जायसवाल, घनश्याम काबरा बगीचा, भगवती शरण राजौरिया आमगांव , शालग्राम अग्रवाल प्रमुख थे। बीमा योजना के लिए लोगों का विश्वास और रूचि नहीं होने के बाबजूद अपनी और टीम की इलाके में विश्वसनीयता के कारण बीमा पालिसी बांड से अधिक से अधिक संख्या में लौगो जोडने का सफल प्रयास आज भी याद किए जाता हैं।
आप सुनील, मनमोहन, शरद मोलासरिया के पूज्य पिता जी व अनिल व अशोक मोलासरिया के काकाजी साब थे ।
कल 18 सितंबर गुरुवार को निज निवास स्थान चावड़ी वार्ड से अंतिम यात्रा निकलेगी ।
उनके बैकुंठवास होने पर नगर में विभिन्न क्षेत्रों के आत्मीय जनों का शब्दाजंलि के माध्यम से उनके प्रति श्रृध्दा भाव प्रकट किया जा रहा है ।
Tags :
सहजता सरलता की अतुलनीय प्रतिभा के धनी,अंतिम यात्रा गाडरवारा में 18 सितंबर को
गाडरवारा विश्वनाथ मोलसरिया का निधन