Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, : सालीचौका की किराना दुकान में की थी चोरी

Aditi News Team

Sat, Sep 20, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर,

सालीचौका की किराना दुकान में की थी चोरी

• किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

• शातिर चोर किराना दुकान से लगभग ₹25,000 की सामग्री चोरी कर ले गया।*

• आरोपी की तलाश के लिए गठित की गई थी विशेष टीम।

थाना गाडरवारा अंतर्गत सालीचौका में स्थित एक किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. के तहत तत्काल प्रकरण पंजीवद्ध किया गया।

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित की गयी थी विशेष टीम।

पुलिस की कार्यवाही :

• सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

• पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

• पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है।

• आरोपी : रमेश उर्फ भूरा रजक निवासी करेली ।

• जप्ती : चोरी गई तेल, दाल, ड्रायफ्रूट्स एवं अन्य किराना सामग्री लगभग ₹25,000 कीमती।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, अनु. अधिकारी पुलिस,गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेन्द्र धाकड़, जमना प्रसाद रजक, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव,सैनिक हेमराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags :

सालीचौका पुलिस

जरूरी खबरें