Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

गाडरवारा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर शाश्वत राय निर्वाचित : शास्वत राय 4 हजार से अधिक मत प्राप्त कर गाडरवारा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचितःबधाईयों का लगा तांता

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

शास्वत राय 4 हजार से अधिक मत प्राप्त कर गाडरवारा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचितःबधाईयों का तांता

(अवधेश चौकसे)

सालीचौका नरसिंहपुर, बैसे तो सालीचौका गाडरवारा की धरा पर राजनिती में रुचि रखने वालोँ की कमी नहीं है लेकिन कौई युवा पहले ही पायदान पर ही आगे बढ़ने की चाहत रखते हुए संगठात्मक चुनाव लड़ कर हजारों वोटों से सफलता प्राप्त करें तो निश्चित ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण खुशियों का माहौल अनायास ही बन जाता हैं ।ऐसा समय गुरुवार को नगर व गाडरवारा क्षैत्र में उस समय आया जबकि बरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्री सुरेश भैय्या राय के जेष्ठ पुत्र श्री मनोज राय के सुपुत्र ,मप्र कांग्रेस महा सचिव मनीष राय (छोटूभैया),रंजीत राय के भतीजे *शाश्वत राय* ने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गाडरवारा पद पर लगभग 4 हजार से अधिक मतों से विजयश्री प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर कांग्रेस पार्टी में आपना अलग ही स्थान निरुपित किया है। उल्लेखनीय हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने पिछले महिनो युवाओं को जोडने और पदाधिकारी चयन के 18 से 35 वर्ष के युवाओं से आनलाइन वोटिंग कराई थी जिसके फलस्वरूप युवा सक्रिय मिलनसार शास्वत राय ने गाडरवारा विधानसभा यु्वा अध्यक्ष की दावेदारी की थी ।उन्होंने 4093 मत मिले जबकि उनके सामने खडे़ पूर्व विधायक श्री मति सुनीता पटेल के विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल पुत्र सोयश पटेल को 1499 मत प्राप्त हुए इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष पर शास्वत ने जीत हासिल की है उनकी सफलता पर शुभचिंतकों द्वारा ढोलनगाड़ो फटोखो के साथ अभिनंदन किया और बधाई एवं शुभकामनाओं दैने वालों का तांता लगा हुआ है।

Tags :

गाडरवारा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर शाश्वत 4 हजार से विजयी

सालीचौका नरसिंहपुर,

जरूरी खबरें