Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

सिहोरा बस स्टेंड में खून के दिए जलाकर अपना विरोध व्यक्त करने की घोषणा : सिहोरा जिला की मांग पर कल खून के दिए जलाएंगे सिहोरावासी

Aditi News Team

Sat, Oct 18, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा जिला की मांग पर कल खून के दिए जलाएंगे सिहोरावासी

सिहोरा - सिहोरा जिला बनाए जाने का आंदोलन लगातार जारी है।विधायक सांसद बार बार केवल आश्वासन देते है।नाराज सिहोरा वासियों ने दीपावली से एक दिन पूर्व कल 19 अक्टूबर को सिहोरा बस स्टेंड में खून के दिए जलाकर अपना विरोध व्यक्त करने की घोषणा की है।

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर की शाम 6 बजे से पुराना बस स्टैंड सिहोरा में सिहोरा वासी एकत्र होंगे।पिछले चार वर्षो से जिस स्थान पर आंदोलन किया जा रहा है उसी स्थान पर सिहोरा वासी अपना खून निकालकर दीपकों में भरेंगे और फिर उन्हीं खून से भरे दीपकों को जलाकर सिहोरा की लगातार होती उपेक्षा को प्रदर्शित किया जाएगा।

समिति के अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया,मानस तिवारी,सुशील जैन,रामजी शुक्ला,नंद कुमार परोहा,प्रदीप दुबे,नवीन शुक्ला,अमित बक्शी,संतोष पांडे,अनिल कुररिया, नीतेश खरया,राकेश पाठक,राजेश कुररिया,मोहन सोंधिया,नत्थू पटेल,संतोष वर्मा,आनंद प्रकाश जैन,जितेंद्र श्रीवास आदि ने सभी सिहोरा वासियों से कल 19 अक्टूबर शाम 6 बजे पुराना बस स्टेंड सिहोरा पहुंचने का आह्वान किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा बस स्टेंड में खून के दिए जलाकर अपना विरोध व्यक्त करने की घोषणा

सिहोरा जबलपुर

जरूरी खबरें