Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

झपट्टा मारकर बैग जिसमें सोने के जेवर एवं नगदी रू.लेकर भागने वाले पकड़े : छीने हुये सोने के जेवर वजनी 21 ग्राम कीमती 2 लाख 15 हजार रूपये के जप्त

Aditi News Team

Mon, Oct 13, 2025

झपट्टा मारकर बैग जिसमें सोने के जेवर एवं नगदी रूपये थे लेकर फरार हुये मोटर सायकिल सवार 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार,

छीने हुये सोने के जेवर वजनी 21 ग्राम कीमती 2 लाख 15 हजार रूपये के जप्त

अपराध जिसमें गिरफ्तारी हुई* - अप.क्र. 322/25 धारा 304 बीएनएस

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*

1- आदित्य सोनकर पिता नवीन सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी कलारी के सामने सिंधी केम्प हनुमानताल

2- आरोपी समीर उर्फ अबरार खान पिता सगीर खान उम्र 32 वर्ष निवासी गली नम्बर 7 सारा सिटी कम्पनी वायपास अधारताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना सिविल एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी को छीने हुये गहनों के साथ पकड़ा गया।

घटना विवरण- थाना सिविल लाईन में दिनांक 11-10-25 केा रात्रि में श्रीमति माया मेहरा उम्र 33 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सीहोर तहसील दोराहा में पटवारी के पद पर पदस्थ है। दिनंाक 11-10-25 को दोपहर लगभग 3-20 बजे अधारताल से ओला बुक करके भोपाल जाने के लिये स्टेशन जबलपुर आ रही थी लगभग 3-45 बजे बीएसएनएल आफिस हाईकोर्ट के पास पहुॅची तो चलती ओला गाड़ी के पीछे बिना नम्बर की बाईक में बैठे 2 अज्ञात लड़के ने उसका हेंड बैग झपटा मारकर छीनकर तेजी से आगे की ओर भाग गये। उसके पर्स में सोने के 2 अंगूठी, 1 चैन, 1 जोडी लटकन, 1 जोड़ी बालियां, नगदी 1 हजार रूपये, आधारकार्ड, आफिस का आईडी कार्ड तथा अन्य सामान रखा था। अज्ञात 2 लड़के मोटर सायकल से उसका पर्स झपट कर भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये मुखबिरों को लगाया गया, दौरान विवेचना के मुखबिर से सूचना मिली के सीसीटीव्ही फुटेज के चिहिन्त संदेही अम्बेडकर चौक शुलभ काम्पलेक्श के पास संदिग्ध हालत में खड़े है, सूचना पर थाना सिविल लाईन एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा अम्बेडकर चौक शुलभ काम्पलेक्स के पास दबिश देते हुये संदेहियों को पकड़ा गया, जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम आदित्य सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी कलारी के सामने सिंधी केम्प हनुमानताल एवं समीर उर्फ अबरार खान उम्र 32 वर्ष निवासी गली नम्बर 7 सारा सिटी कम्पनी बायपास अधारताल बताये, सघन पूछताछ करने पर थाना सिविल क्षेत्र बीएसएनएल आफिस के पास घटना करना स्वीकार किये इसके पूर्व भी थाना खमरिया एवं थाना अधारताल क्षेत्र में भी घटना करना स्वीकार किये । आरोपी द्वारा छीने गहने, रूपये एवं डाक्यूमेंट के बारे में पूछताछ करने पर, रूपये खर्च कर लेना एवं जेवर आपस में बाटकर शुलभ काम्प्लैक्स के पीछे इस्तेमाल किये हुये नारियल के ढेर में अलग अलग पन्नियों में छिपाकर रखना तथा डाक्यूमेंट नाले में फैंक देना बताते हुये दोनों ने नशीले इंजेक्शन का नशा करके कहीं से मोटर सायकल चुराकर घटना करके मोटर सायकल कहीं पर खड़ी कर देना बताये। आरोपियों की निशादेही पर सुलभ काम्पलेक्श के पीछे से छीने हुये गहने सोने की 2 अंगूठी, झाला 2 नग, बाली 2 नग, लोंग, 1 चैन, कुल वजनी 21 ग्राम कीमती लगभग 2 लाख 15 हजार रूपये के जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये आरोपियों को जेल निरूद्ध कराया गया।

*उल्लेखनीय है कि पकड़े गये दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी आदित्य सोनकर के विरूद्ध पूर्व से मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट चोरी, सहित 14 अपराध तथा आरोपी समीर उर्फ अबरार खान के विरूद्ध मारपीट चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 5 अपराध पंजीबद्ध हैं।*

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अनूप नामदेव, सहायक उप निरीक्षक इंदल सिह मरावी, प्रधान राजेश, आरक्षक ओमनाथ, विनोद बंसल तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, पंकज सिंह, आरक्षक रितेश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें