नरसिंहपुर पुलिस का बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान : “ऑपरेशन अपराजिता” के तहत स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास असामाजिक/शरारती तत्वों पर विशेष नजर
Aditi News Team
Wed, Sep 17, 2025
नरसिंहपुर पुलिस का बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान
“ऑपरेशन अपराजिता”
• स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास असामाजिक/शरारती तत्वों पर विशेष नजर।
• सादे कपड़ों में पुलिस मित्रों की तैनाती।
• जिलेभर में स्कूलों के आस-पास शरारती तत्वों पर कार्यवाही कर सिखाया गया सबक।
• अनुचित व्यवहार करने वालें 52 शरारती तत्वों पर की गयी कार्यवाही।
• पकड़े गए शरारती तत्वों के परिजनों को बुलाकर दी गयी समझाईश।
बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के प्रत्येक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों और महाविद्यालयों के आसपास छात्राओं एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान ‘‘अपराजिता’’ चलाया जा रहा है।
*अभियान का उद्देश्य है :* स्कूल-कॉलेज परिसरों के पास मंडराने वाले असामाजिक/शरारती तत्वों पर रोक लगाना एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं के प्रति होने वाली किसी भी तरह की अभद्रता, छींटाकशी अथवा अनुचित व्यवहार को असमाजिक/शरारती तत्वों को सबक सिखाया गया।
*मुख्य बिंदुः*
• पुलिस की विशेष टीमों द्वारा गश्त बढ़ाई गई है, विशेषकर स्कूल आरंभ और समाप्ति के समय।
• सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों /पुलिस मित्रों की तैनाती की गई है ताकि तुरंत प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
• यदि कोई युवक/व्यक्ति स्कूल या कॉलेज के बाहर बिना कारण समय व्यतीत करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कठोर कार्यवाही की जाएगी।
• शरारती तत्वों के परिजनों को बुलाकर उनके कृत्यों को बताया जा रहा है।
• स्कूल एवं कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि वे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करें।
*आमजन से अपील :*
• बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दें।
• सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं आस-पास के दुकानदारों/स्थानीय लोग पुलिस का सहयोग करे।
• आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान करें।
*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अपराजिता”में जिलेवासियों से सहयोग की अपील की जाती है। ----‘‘धन्यवाद’’*
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस
ऑपरेशन अपराजिता