Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नाबालिग बालिका को 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब : अपहृत नाबालिग बालिका को 12 घंटे के भीतर सकुशल किया गया दस्तयाब अपहरणकर्ता एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Thu, Sep 18, 2025

अपहृत नाबालिग बालिका को 12 घंटे के भीतर सकुशल किया गया दस्तयाब

अपहरणकर्ता एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

• *अपृहता की पतासाजी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम।*

• *अपृहता की दस्तयाबी में थाना सुआतला पुलिस की सराहनीय भूमिका।*

फरियादी द्वारा थाना सुआतला में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी 17 वर्षाय पोती को आरोपी कपिल लड़िया बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीवद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सुआतला की एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं बालिका की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

• तकनीकी माध्यम, स्थानीय सूचनाओं एवं मुखबिर के आधार पर अपृहता की पतासाजी की गया।

• आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृत बालिका को 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया।

• आरोपी पर धारा 137 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज।

• आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

👉 *बालिका की दस्तयाबी में सराहनीय भूमिका :* अपृहता की दस्तयाबी में थाना प्रभारी, सुआतला निरीक्षक बी.एल त्यागी, उनि आरती वर्मा, आरक्षक कृष्णकांत, महिला आरक्षक वर्षा नेमा प्र.आरक्षक चालक जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अपहृत नाबालिग बालिका को 12 घंटे के भीतर सकुशल किया गया दस्तयाब अपहरणकर्ता एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जरूरी खबरें