Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूंछी : कलेक्टर ने शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का किया भ्रमण कलेक्टर ने बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाईयां, पटाखे कपड़े

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

कलेक्टर ने शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का किया भ्रमण

कलेक्टर ने बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाईयां, पटाखे कपड़े वितरित किए

कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूंछी

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह रविवार को दीपावली के शुभ अवसर पर नरसिंहपुर में संचालित शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का भ्रमण किया। उन्होंने नरसिंहपुर में संचालित राजराधा बाल गृह, सृजन वात्सल्य शिशु गृह और किशोर न्याय बोर्ड सम्प्रेक्षण गृह का भ्रमण किया। उन्होंने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों को मिठाईयां, पटाखें, कपड़े, फलों की टोकरी आदि वितरित किए। कलेक्टर ने सभी संस्थाओं में निवासरत बच्चों को अच्छे भविष्य एवं सुख समृद्धि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के आत्मीयता से संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूछी। इस दौरान कलेक्टर ने संस्थाओं को बच्चों की देखरेख और उनकी पढ़ाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राधेश्याम वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे, शासकीय व अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक/ प्रबंधक व अन्य स्टाफ मौजूद था।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी बच्चों से आत्मीयता के साथ दीपावली पर्व और इससे संबंधित अन्य प्रश्न पूछे। बच्चों ने भी इन प्रश्नों के उत्तर दिए। कलेक्टर ने दीपावली पर्व का महत्व और दीपावली पर्व क्यों मनाते हैं, इसके बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता के साथ पूछा कि आप कौन सी कक्षा में पढ़ाते हैं और बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। कलेक्टर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आईटीआई और अन्य रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करें। दीपावली पर्व पर संस्थान के बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक दीपक तैयार कलेक्टर को प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बाल देखरेख संस्थाओं में कम उम्र के बच्चों और स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सृजन वात्सल्य शिशु गृह में दत्तक गृहण के प्रकरणों की जानकारी ली। निराश्रित बच्चों को शिशु गृह के माध्यम से पुनर्वासित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सम्प्रेक्षण गृह में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग से समन्वय कर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की तैयारी के लिए योग्य शिक्षकों को अंशकालिक रूप से सेवा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि बच्चों के बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो सके।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं पूंछी

जरूरी खबरें