Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

करेली एक आरोपी को 12.7 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया : जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

Aditi News Team

Sat, Oct 3, 2026

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

• थाना करेली अंतर्गत एक आरोपी को लगभग 12.7 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

• जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख।

• आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति, तलाशी में स्मैक बरामद :*

विगत दिवस थाना करेली पुलिस टीम अपराध पतासाजी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हेतु क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान रेल्वे लाईन, लालपुल के पास रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओमप्रकाश पिता ज्ञानी प्रसाद कुर्मी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खमरिया, थाना करेली बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के पिस्ता रंग के पेंट की जेब में रखी पन्नी से लगभग 12.7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.2 लाख रूपये है बरामद हुई।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद स्मैक के स्रोत एवं अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना करेली से थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उनि विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक, राजेन्द्र उईके, उमेश पटेल, आरक्षक सचिन, चेतन तंतुवाय, लक्ष्मी नगपुरे, कपिल राजपूत, हेमंत वाडिवा एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें