Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमान अंश फिल्म दिखाई गई : तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

Aditi News Team

Sun, Oct 4, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई ‘हनुमान अंश’ फिल्म

हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ, बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

गाडरवारा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में गाडरवारा में तीन दिवसीय विशेष धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया गया।

इस दौरान शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को श्री बाबा नीम करौली जी के जीवन एवं आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ निःशुल्क दिखाई गई। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

आयोजन के दौरान कन्या शाला एवं कन्या नवीन विद्यालय की छात्राओं का विशेष रूप से स्वागत किया गया। छात्राओं पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें सिनेमाघर में प्रवेश कराया गया। इसके साथ ही जनता स्कूल एवं बिटिया स्कूल के विद्यार्थियों को भी ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। तीन दिनों में लगभग 1700 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने फिल्म का लाभ लिया।

फिल्म देखने के बाद छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों में धर्म, संस्कार एवं ईश्वर के प्रति सकारात्मक भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और संस्कारों से जोड़ना रहा।

आयोजन के अंतिम दिन महिला महेश्वरी मंडल की ओर से छात्राओं को चिप्स के पैकेट भी वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस तीन दिवसीय आयोजन को सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम बताया गया। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

‘हनुमान अंश’

सेवा संकल्प अभियान गाडरवारा

भाजपा गाडरवारा

जरूरी खबरें