Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

सब जेल सिहोरा में कौशल विकास की मिसाल : जेलर की पत्नी ने बंदियों को सिखाया हुनर, जन्मी "श्रद्धा ज्योति" और "केश सुधा"

Aditi News Team

Sat, Sep 27, 2025

सब जेल सिहोरा में कौशल विकास की मिसाल

जेलर की पत्नी ने बंदियों को सिखाया हुनर, जन्मी "श्रद्धा ज्योति" और "केश सुधा"

सिहोरा। सब जेल सिहोरा में बंदियों के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनूठी पहल की गई। जेलर दिलीप नायक की धर्मपत्नी श्रीमती निधि नायक ने अपने ससुर स्व. पं. श्री कुंजबिहारी नायक की पुण्यतिथि पर बंदियों को प्रशिक्षण देते हुए नया प्रयोग शुरू किया।

उन्होंने बंदियों को रेडी टू यूज घी आरती बत्ती और हर्बल हेयर पैक बनाने का हुनर सिखाया। इस कार्य के लिए उन्होंने लगभग पाँच हजार रुपये मूल्य की आवश्यक सामग्री दानस्वरूप जेल को भेंट की। प्रशिक्षण के बाद बंदियों ने स्वयं उत्पादन एवं पैकिंग कर "श्रद्धा ज्योति" नाम से गाय के शुद्ध घी से निर्मित सुगंधित घी आरती बत्ती और "केश सुधा" नाम से आठ जड़ी-बूटियों से बना हर्बल हेयर पैक तैयार किया। इन उत्पादों को शीघ्र ही कान्हा – मप्र जेल उत्पाद विक्रय केंद्र, भोपाल भेजा जाएगा।

श्रीमती निधि नायक का कहना है कि “समाज सेवा में उनकी गहरी रुचि है। बंदियों के कौशल विकास और उनके पुनर्वास के लिए यह एक शुरुआती प्रयास है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।”

वहीं जेलर दिलीप नायक ने कहा कि “छोटी जेलों में सीमित संसाधनों के बीच ऐसे छोटे-छोटे नवाचार ही बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। बंदियों ने बड़े उत्साह से प्रशिक्षण लिया और इस नवाचार से उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। शासन और जेल विभाग की मंशा के अनुरूप जेल में बन्दियों का नवाचार का यह एक छोटा सा प्रयोग है।”

जेलर व उनकी पत्नी का यह प्रयास न केवल बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि समाज की मुख्यधारा में उनके पुनर्वास का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Tags :

जेलर की पत्नी ने बंदियों को सिखाया हुनर, जन्मी "श्रद्धा ज्योति" और "केश सुधा"

जरूरी खबरें