Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

सीमेंट फेक्ट्री में दर्दनाक हादसा : पैर फिसलने से गिरा मजदूर नीचे रखी मशीनरी से टकराया सिर धड़ से हुआ अलग

Aditi News Team

Tue, Sep 23, 2025

रिपोर्टर ,कविता पांडे

सीमेंट फेक्ट्री में दर्दनाक हादसा

पैर फिसलने से गिरा मजदूर नीचे रखी मशीनरी से टकराया सिर धड़ से हुआ अलग

पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत आने वाले पुरैना में जेके सीमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का महौल हो गया। वही जानकारी लगने के बाद प्लांट के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार 23 सितंबर सुबह करीब 10;30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जहां पंजाब का रहने वाला एक युवक बिल्डिंग का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी द्वारान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जा गिरा और नीचे रखी अन्य मशीनरी से टकराने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वही घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हैं। जब इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है कानून व्यवस्था बनाये रखने के प्रयास किये जा रहे है। एसडीओपी पवई एवं थाना प्रभारी सिमरिया मौके पर पहुंच गये है और जांच में लगे है। उन्होंने कहा कि अभी मृतक मजदूर का नाम स्पष्ठ नही हो पाया है,क्योंकि कंपनी में आज कौन-कौन मजदूर काम कर रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही स्पष्ठ होता है आपको जानकारी बतादी जाएगी।

Tags :

जे के सीमेंट में हुआ हादसा

एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

जरूरी खबरें