Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

गो नवरात्रि महामहोत्सव श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में : गोधाम महातीर्थ बरगडी की मासिक बैठक सर्व पितृदेवकार्य अमावस्या के पावन पर सम्पन्न हुई

Aditi News Team

Sun, Sep 21, 2025

गो नवरात्रि महामहोत्सव श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी में

बडौद(आगर)/21 सितम्बर, आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी की मासिक बैठक सर्व पितृदेवकार्य अमावस्या के पावन पर सम्पन्न हुई ।

बैठक में समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव लेकर दीपावली के दूसरे दिन से प्रारम्भ होकर गोपाष्टमी के बाद की नवमी तक चलने वाले नो दिवसीय गो नवरात्रि महामहोत्सव जो आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक होने वाला है उस महा महोत्सव को श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी में मनाने का निर्णय लिया गया जिसके लिए मध्यप्रदेश के आगर मालवा,राजगढ़,शाजापुर, उज्जैन,रतलाम, इन्दौर,मंदसौर एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले के गो भक्तों को गो नवरात्रि महामहोत्सव में आमंत्रित करने की योजना बनाई गई ।

गो नवरात्रि महामहोत्सव के लिए श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी के अध्यक्ष नारायण सिंह टीपू खेड़ा, राम लाल बरखेड़ा,नरेंद्र उपाध्याय एवं श्रीराम झारड़ा ने तीर्थराज पुष्कर के अधिपति भगवान ब्रह्मा जी महाराज एवं तीर्थराज पुष्कर में स्थित शीतल आश्रम के महंत एवं 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना यात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज को आमंत्रित किया जिस पर पूज्य महाराज जी ने स्वीकृति प्रदान की और आगामी नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री कृष्ण योगेश्वर श्री गोधाम महातीर्थ बरगडी आने की स्वीकृति प्रदान की ।

Tags :

श्री मद गौ भागवत कथा

जरूरी खबरें