Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : स्मैक के तीन बड़े तस्कर गिरफ्तार ,Operation egle claw

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

स्मैक के तीन बड़े तस्कर गिरफ्तार

• आरोपियों से लगभग 100 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 11 लाख रूपये।

• गिरफ्तार दो आरोपी जिला गुना के एवं एक आरोपी नरसिंहपुर का रहने वाला है।

• आरोपियों की पुलिस रिमांड़ लेकर होगी पूछताछ।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अवैध मादक पदार्थ की पतासाजी हेतु मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुयी कि पड़ोसी जिले से कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गयाएवं प्रभावी नाकेबंदी करायी गयी जिसके परिणाम स्वरूप तेन्दूखेडा रोड पर आचार्य महल के पास दो व्यक्ति मोटर साईकिल से आते दिखायी दिए जिन्हे रोकरने का प्रयास किया गया किंतु वे पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपियों को भागता देख पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हे गिरफ्त में लिया गया।

✅ गाडरवारा की कार्यवाही :

• गिरफ्तार आरोपी 1 : राजमल मीणा निवासी जिला गुना।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : महेंद्र मीणा निवासी जिला गुना।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 60 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 6.60 लाख अनुमानित)

• उक्त गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाईल एवं एक मोटरसाईकिल भी जप्त की गयी है।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड :

• गिरफ्तार आरोपी 1 : राजमल मीणा के विरूद्ध जिला गुना में मारपीट, गालीगलौच एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : महेंद्र मीणा के विरूद्ध जिला गुना में मारपीट, गालीगलौच, आर्म्स एवं आबकारी एक्ट के तहत 7 प्रकरण एवं 1 चोरी का प्रकरण जिला विदिशा में दर्ज है।

इसी प्रकार थाना सांईखेडा अंतर्गत मुखबिर की सूचना आधार पर गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा सरस्वती स्कूल के पास, सांईखेडा में प्रभावी नाकाबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।

✅ सांईखेडा की कार्यवाही :

• गिरफ्तार आरोपी : मलखान रजक ग्राम धनौरा, थाना सांईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 40 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 4.4 लाख अनुमानित)

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, एवं थाना सांईखेडा एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।

नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :

• हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।

• मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

• अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*

Tags :

#Narsinghpur police

गाडरवारा साईंखेड़ा पुलिस

जरूरी खबरें