Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

नशे के कारोबार पर नरसिंहपुर पुलिस का एक और प्रहार : अवैध मादक पदार्थ के तीन कारोबारी गिरफ्तार,लगभग ₹ 1 लाख 80 हजार मूल्य की 18 ग्राम स्मैक जप्त,

Aditi News Team

Mon, Sep 15, 2025

नशे के कारोबार पर नरसिंहपुर पुलिस का एक और प्रहार

लगभग ₹ 1 लाख 80 हजार मूल्य की 18 ग्राम स्मैक जप्त,

अवैध मादक पदार्थ के तीन कारोबारी गिरफ्तार।

थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं।

👉 *थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में अवैध मादक पदार्थ के तीन कारोबारी :*

• आरोपी 1 : सूरज नोरिया निवासी इतवारा बाजार, नरसिंहपुर।

• आरोपी 2 : अंशु खरे निवासी सांकल रोड, नरसिंहपुर।

• जप्ती : लगभग ₹80 हजार मूल्य की 8 ग्राम स्मैक जप्त।

• आरोपी की गिरफ्तारी का स्थान : गणेश मंदिर के पास बाश कुंवारी रोड, नरसिंहपुर।

• आरोपी 3 : भूरा उर्फ सफिक खान निवासी सांकल रोड, नरसिंहपुर।

• जप्ती : लगभग ₹ 1 लाख मूल्य की 10 ग्राम स्मैक जप्त।

• आरोपी की गिरफ्तारी का स्थान : साकल रोड जगदम्बा कालोनी, नरसिंहपुर।

• वैधानिक कार्यवाही : आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👉 *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मूलचंद यादव, सउनि भीम बॉक्सर, आरक्षक अभय तिवारी, श्रेय अवस्थी, सौरभ पटेल, निलेश, उमेश्वर, अनुराग, कुलदीप, राहुल दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

लगभग ₹ 1 लाख 80 हजार मूल्य की 18 ग्राम स्मैक जप्त,

जरूरी खबरें