Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

पुलिस स्मृति दिवस पर होगा परेड का आयोजन : कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को दी जावेगी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

पुलिस स्मृति दिवस पर होगा परेड का आयोजन

कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को दी जावेगी श्रद्धांजलि

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है, जो उन वीर शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति और सम्मान में आयोजित किया जाता है जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर इस वर्ष भी पुलिस लाईन में प्रातः 8 बजे परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी। परेड एवं शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके बलिदान को याद किया जाएगा।

*पुलिस अधीक्षक ने परेड की पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का निरीक्षण किया :*

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास पुलिस लाइन में किया जा रहा है। इस रिहर्सल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड की व्यवस्था, अनुशासन एवं समन्वय पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोमा बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप सभी जिलेवासियों से नरसिंहपुर पुलिस की अपील है कि उक्त आयोजन में उपस्थित होकर कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस स्मृति दिवस पर होगा परेड का आयोजन

जरूरी खबरें