Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए : गोटेगांव व करेली में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए

Aditi News Team

Tue, Sep 16, 2025

गोटेगांव व करेली में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत और सिविल अस्पताल करेली में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया।

गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, जनपद अध्यक्ष गोटेगांव व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 301 दिव्यांगजनों का पंजीयन कर रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया, जिसमें से 166 दिव्यांगजनों के नवीन डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

इसी प्रकार सिविल अस्पताल करेली में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से शिविर आयोजित कर विभिन्न श्रेणी के 279 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन कर बोर्ड द्वारा 192 दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए अनुशंसा की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक न्याय विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र और जनपद स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि बुधवार 17 सितम्बर को जनपद पंचायत चांवरपाठा में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे।

Tags :

दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड/ डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने

नरसिंहपुर कलेक्टर

जरूरी खबरें