Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नगर देवरी मे, लोकगीत कार्यक्रम में, पहुंचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल : श्री हनुमान दुर्गा उत्सव समिति के तत्वधान मे हुआ विशाल बुंदेली देवी जागरण कार्यक्रम

Kamar Rana Aditi News

Sat, Sep 27, 2025

बुंदेली लोकगीतों पर झूमी जनता, इस बीच पहुंचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

देवरी। नगर के श्री शिव हनुमान दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में, बुंदेली देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन संजय नगर में हुआ ।बुंदेली लोकगीत कलाकार , छतरपुर से आए हुए साधना राठौर, और देवी अग्रवाल ने अपनी मधुर वाणी से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। मंच पर प्रस्तुत किए गए लोकगीतों और भजनों ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे और देर रात तक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी पहुंचे। और उन्होंने दोनों बुंदेली कलाकारों का अभिवादन किया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में लोकगीत और भक्ति परंपरा का विशेष महत्व है, ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऊंच, नीच ,छुआ छूत और भेदभाव से दूर रहना चाहिए।

देवी जागरण कार्यक्रम देर रात तक भक्ति व उत्साह के साथ चलता रहा।

इस मौके पर भोपाल सिंह लोधी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, रविंद्र रघुवंशी, अनिल रघु समिति के अध्यक्ष राजेश चौरसिया तोरण सिंह लोधी के साथ-साथ सभी सदस्य गण मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें