तराना म्यूजिकल ग्रुप ने दी स्वरांजलि, : स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा
Aditi News Team
Tue, Sep 29, 2026
लता के जन्म दिन के अवसर पर सदाबहार गीत गाकर तराना म्यूजिकल ग्रुप ने दी स्वरांजलि,
स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर तराना म्यूजिकल ग्रुप ने प्रेम कोरी के निवास स्थान पटेल वार्ड में सुमधुर गीतों से समा बॉधा।सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलन एवं लता जी के छायाचित्र पर तिलकवंदन पुष्पअर्चनपश्चातकार्यक्रम का शुभारंभ लता जी के गए भजनों इक राधा इक मीरा नरेश कौरव, सत्यम शिवम सुंदरम प्रेम कोरी, ने किया जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं खुशबू प्रजापति,पंछी बनू उड़ती फिरू मस्त गगन में राजेश गुप्ता,छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए चित्रदीप दुबे,तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया संध्या कहार,तेरे मेरे होठों पर लिखे मीठे गीत मितवा कृतिका नौरिया प्रेम कोरी,हमको हमी से चुरा लो निकिता नौरिया नरेश कौरव,इन खूबसूरत एवरग्रीन नम्मों के अलावा तेरी आंखों के सिवा दुनिया में ,कबूतर जा जा ,जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं,जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा,बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है, इक प्यार का नगमा है,डफली वाले डफली बजा,मेरे दिल ने जो मांगा मिल गया,चला भी आ आजा रसिया,देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए,गाता रहे मेरा दिल,जिंदगी की न टूटे लड़ी,तेरे चेहरे में वो जादू है,मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता, यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो,जैसे सदाबहारनगमे देररात्रि तक गूँजते रहे और श्रोता दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करतल ध्वनि से ताली बजाकर किया साउंड ऑपरेटर राहुल कोरी जयदीप कोरी का विशेष सहयोग रहा तथा मधुसूदन पटेल दिनेश नामदेव राजकुमार कीर सुरेन्द्र कहार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
तराना म्यूजिकल ग्रुप गाडरवारा