गाडरवारा 20 साल से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण : कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे
Aditi News Team
Sat, Oct 3, 2026
कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, 20 साल से पक्की सड़क का इंतजार
गाडरवारा के समीपी ग्राम पंचायत बरहटा के गांव कैकरा में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 वर्षों से पक्की सड़क नहीं बन सकी है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में करीब 60 घर हैं और लगभग 50 से 60 बच्चे स्कूल जाने वाले इसी खराब कच्चे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। गांव से मुख्य सड़क करीब 4 किलोमीटर दूर है। डमरू घाटी रोड से कौड़ियां रोड तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति भी खराब बताई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली 2 किलोमीटर दूर से डोरी खींचकर लाएं हैं और बिजली का बिल भी समय पर जमा कर रहें हैं और नल-जल की समस्या भी बनी हुई है। हर साल किसान और ग्रामीण मजबूर होकर चंदा जुटाकर रास्ते की मरम्मत करवाने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को कोई भी योजना का लाभ नही मिल रहा है, ना ही आवास योजना का लाभ ना ही राशनकार्ड हैं ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरपंच द्वारा सड़क और नल-जल की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण, बिजली और पेयजल की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने जेतावनी देते हुए कहां है शासन प्रशासन ने जल्द से जल्द समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
गाडरवारा के समीप ग्राम पंचायत बरहटा
एसडीएम प्रगति वर्मा