Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के अध्यक्षता में आज उपार्जन व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस उद्देश्य से निकटतम वेयर हाऊसों में खरीदी केन्द्र बनाया गया है। अत: सभी संबंधित अधिकारी व जेएसओ उपार्जन कार्य को सरलता से एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करायें। इस दौरान वेयर हाउस के किराया भुगतान के विषय में चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें। जितना गेहूं या धान खराब है, उसका भुगतान रोककर बाकी का भुगतान करें। जिस वेयर हाउस में रखे गये धान या गेहूं शत-प्रतिशत सही है उनका भुगतान में व्यवधान नहीं आना चाहिए। साथ ही कहा कि खराब माल है उसका भुगतान नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें, उपार्जन होने के बाद ही वेयर हाउस में फसल रखने का काम होता है। अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि गोदामों से राइस मिलर्स का मैपिंग करायें और इस दिशा में आगे की कार्यवाही करें। सुनिश्चित करें कि वेयर हाउस के किराया का समय पर भुगतान हो। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान के भंडारण की व्यवस्था और समस्याओं के संबंध में वेयर हाउस संचालकों के साथ कलेक्टर सभागार में विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में खरीदी केन्द्रों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें