Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर की पावन धरा पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ की हुई ऐतिहासिक महामंगल अगवानी

रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट सुश्री निधि पटेल की अनुपस्थिति में प्रो.पार्थ विश्वास द्वारा औषधियों का क्रय-विक्रय किया जा रहा था

ई-टोकन बुकिंग में हर स्तर पर मिलेगा सहयोग कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश

बरमान चौकी का मामला,निष्पक्ष जांच की मांग

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में दो दिवसीय क्लस्टर लेवल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा एवं साइंस एग्जीबिशन का समापन

अपने पुत्र सहित 4 लड़कियों की क़ातिल महिला हुई अरेस्ट : पुलिस ने बच्चों की सीरियल किलर पूनम को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

सुन्दर बेटियों से नफरत थी.. मार देती थी.. अपने पुत्र सहित 4 लड़कियों की क़ातिल महिला हुई अरेस्ट

हरियाणा पुलिस ने बच्चों की सीरियल किलर पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूनम अब तक चार मासूम बच्चों की हत्या कर चुकी है— जिनमें 3 लड़कियां और 1 उसका अपना बेटा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पूनम सुंदर बच्चियों से नफरत करती थी और उन्हें अपने निशाने पर लेकर पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार देती थी। हैरानी की बात यह है कि उसका टारगेट उसके सगे-संबंधियों के बच्चे ही होते थे।

2023 से लगातार मासूमों की हत्या..

वर्ष 2023 में सोनीपत में अपनी ही भांजी को पानी में डुबोकर मार दिया। हत्या करते हुए बेटे ने देख लिया , इसलिए घटना का नाटक रचते हुए अपने बेटे की भी हत्या कर दी।करीब 3 महीने पहले मायके में भतीजी को भी इसी तरीके से मौत के हवाले कर दिया।पुलिस को बच्चों की मौतों पर बढ़ते संदेह के बाद पूनम पर शक हुआ। गहन पूछताछ में उसने अपनी करतूतें कबूल कर लीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें