Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: डायमण्ड म्यूजियम के लिए कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के साथ किया परिसर का निरीक्षण

डायमण्ड म्यूजियम के लिए कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के साथ किया परिसर का निरीक्षण पन्ना शहर के पुराने यादवेन्द्र क्लब परिसर में स्वीकृत डायमण्ड म्यूजियम के लिए आज दिल्ली से कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर के साथ प्रस्तावित परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया गया। डायमण्ड म्यूजियम निर्माण के लिए 18 करोड़ रूपए की सैद्धांतिक स्वीकृति पूर्व में जारी की जा चुकी है। अब आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत टेण्डर की प्रक्रिया जारी होगी। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया की शीघ्र ही जरूरी प्लान तैयार कर मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को सौंपा जाएगा। एजेंसी की प्रतिनिधि तपस्या द्रोणा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा परिसर के निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस दौरान डायमण्ड म्यूजियम परिसर में पार्किंग, कैफेटेरिया, वाटर फाउंटेन एवं आडियो-विजुअल गैलरी की स्थापना, टिकट काउंटर, डायमण्ड की विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता सहित उथली हीरा खदानों से हीरा प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा एनएमडीसी द्वारा मशीनों से उत्खनन प्रक्रिया के मॉडल स्थापना इत्यादि कार्यों के बारे में चर्चा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें