Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

जब उसे शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलती थी तो प्रिंसिपल मैडम ने उस शेड को क्यों नहीं हटवाया

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

: कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस भगवान श्री वांसुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी को मनाया जाएगा,श्री जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी

Aditi News Team

Thu, Sep 4, 2025
कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस भगवान श्री वांसुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी को मनाया जाएगा,श्री जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिवस अनंत चतुर्दशी को जैनधर्म के बारहवे तीर्थंकर भगवान श्री वांसुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। दोपहर में शिखर मंदिर से श्री जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन में विविध धार्मिक आयोजन के साथ जल विहार का कार्यक्रम संपन्न होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। विद्याभवन में आरती प्रवचन होंगे। श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें