: आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़ा गया,1 कट्टा, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 लोहे का हथ्ता जप्त
Wed, May 28, 2025
आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़ा गया,1 कट्टा, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 लोहे का हथ्ता जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमति सोनाली दुबे तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस तथा 1 चाकू, लोहे का हथ्ता सहित रंगे हाथ पकडा गया है।थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि आज दिनांक 28-5-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका एक काली शर्ट एवं सफेद जींस पहने हुये अपने पास कट्टा, कारतूस, चाकू एवं लोहे का हथ्ता रखे हुये बेचने की फिराक में बेलखाडू से कटंगी की ओर जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा बेलखाडू रोड पर दबिश दी मुखबिर के बताये हुलिये का लडका शासकीय स्कूल के पास रोड किनारे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम अरूण कोल उम्र 20 वर्ष निवासी राजखमरिया कटंगी बताया जो पैंट में एक लोह का हथ्ता जिसके उपरी हिस्से में चेन स्पाकिट लगा एवं एक कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय, उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक महेश पाण्डे, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, सैनिक अजय झारिया तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक राजेश मिश्रा ,राजेश महात्रे, त्रिलोक, विनय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
: रोड किनारे खरीददारों के वाहन खड़े होने से लगता है घंटों जाम, जिम्मेदार ध्यान दें
Wed, May 28, 2025
रोड किनारे खरीददारों के वाहन खड़े होने से लगता है घंटों जाम, जिम्मेदार ध्यान दे
गाडरवारा के सांईखेड़ा से उदयपुरा निकलने वाले स्टेट हाईवे 44 पर आए दिन साईखेड़ा बाजार में घंटो ट्रैफिक जाम रहता है। बुधवार के अलावा प्रतिदिन यही हाल है स्टेट बैंक से लेकर ब्लॉक ऑफिस चौराहे थाने के पास से जैन मंदिर तक रोड पर खड़े वाहनों के कारण घंटों जाम लग जाता है जिससे पैदल एवं टू व्हीलर से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है साथ ही कई बार जननी एक्सप्रेस एवं एंबुलेंस भी इसी जाम में फंस जाती हैं ।आज भी शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे के बीच रोड किनारे खड़े वाहनों से घंटों जाम लगा रहा जिसको पुलिस द्वारा हटाया गया रोड पर खड़े हुए वाहनों को कृपया पुलिस जप्त कर चालान बनाएं जिससे रोड़ों पर लोग वाहन दोबारा खड़े ना कर सके।
: सालरिया बावड़ी शनि मंदिर पर शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई
Wed, May 28, 2025
सालरिया बावड़ी शनि मंदिर पर शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई
सुसनेर।जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया बावड़ी में बने भव्य शनि मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या की पूर्व संध्या पर 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक ग्वाल सन्त स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि शनि जिन्हें कर्मफलदाता माना जाता है। दंडाधिकारी कहा जाता है, न्यायप्रिय माना जाता है। जो अपनी दृष्टि से राजा को भी रंक बना सकते हैं। हिंदू धर्म में शनि देवता भी हैं और नवग्रहों में प्रमुख ग्रह भी जिन्हें ज्योतिषशास्त्र में बहुत अधिक महत्व मिला है। शनिदेव को सूर्य का पुत्र माना जाता है और गोमाता और शनि में गुरु भाई बहिन का रिश्ता होता है क्योंकि गोमाता के गुरु सूर्य है और शनि सूर्य के पुत्र है इसलिए गोमाता की सेवा से शनि प्रसन्न होते है और गोसेवा करने वाले को शनि की कुदृष्टि नहीं पड़ती है ।
स्वामीजी ने कहां कि सेवा एवं सुमिरन यह दोनों साथ हो जाएं तो मानव जीवन धन्य हो जाता है और गोमाता की हाथ से सेवा एवं मुख से हरिनाम लिया जाए तो उसका कई गुणा फल मिलता है और यह कार्य ईश्वरीय कृपा से ही सम्भव है अर्थात जिसके मन में किसी प्रकार की कामना न हो और वह निष्काम भाव से सेवा एवं सुमिरन करें तो भगवान उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते है बस इसके लिए फकीरी ज़रूरी हैं क्योंकि जहां फकीरी आ गई वहां फक्र को कोई जगह नहीं होती है ।
शनि जयंती की पूर्व संध्या सोमवती अमावस्या के पुण्य पर्व पर शिवलाल पिता नरवर सिंह मैनपुर वालों की ओर से श्रीशनि देव नवग्रह मंदिर सालरिया बावड़ी पर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें क्षैत्र के हजारों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की और दूसरे दिन 27 मई अमावस्या की संध्या पर सभी क्षेत्र वासियों की और से सुसनेर की सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया ।
गौरतलब है कि सुसनेर जनपद की साल रिया बावड़ी में श्री कामधेनु गो अभयारण्य शनि देव गो सेवा युवक मंडली के सफल नेतृत्व में विगत अक्षय तृतीया के पुण्य पर्व भगवान शनि देव अपने सम्पूर्ण नवग्रह परिवार के साथ भव्य मंदिर पर विराजमान हुए थे और हर शनिवार को यहां शनि मंदिर दर्शन के लिए सैकड़ों दर्शनार्थी पधारते है और बावड़ी क्षेत्र में मेला जैसा माहौल बना रहता है।