Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

: नरसिंहपुर के स्टेशन बाजार क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के पंजाब से आए हुए पदाधिकारी एवं जिले के सक्रिय पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क

Aditi News Team

Wed, Aug 2, 2023
नरसिंहपुर के स्टेशन बाजार क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के पंजाब से आए हुए पदाधिकारी एवं जिले के सक्रिय पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क https://youtu.be/fpfgi_iJ5v8   नरसिंहपुर । गत दिवस पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों बासुदेव शर्मा एवं हरप्रीत सिंह अरोड़ा के सानिध्य में नरसिंहपुर जिले के पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओं ने नरसिंहपुर के स्टेशन बाजार क्षेत्र में स्थानीय आम जनता से छोटे छोटे व्यापरियों से युवाओं व महिलाओं से बातचीत कर तथा उनसे जनसंपर्क कर दिल्ली की आप केजरीवाल सरकार तथा पंजाब की मान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैसी सरकारी योजनाओ की जानकारी दी गई तथा आम जन मानस को यह बताया गया की दिल्ली और पंजाब के जैसा परिवर्तन मप्र में लाये जिससे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार हो सके तथा आम आदमी को युवाओं को रोजगार मिल सके एवं महगाई ,तथा भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता को मुक्ति मिल सके । इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यता ग्रहण की । इस सघन जनसंपर्क के दौरान श्री मती रीना लमानिया, नरेश भार्गव,बाबूलाल पटेल, मुरारी लाल श्रीवास्तव, पी.के.पुरोहित, राम कुमार दुबे,लोकमन पटेल, राजा लोधी, नबाब भाईजान आदि सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे ।  

Tags :

जरूरी खबरें